इंदौर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 मी पुण्यतिथि पर रविवार 30 जनवरी को शहर कांग्रेस ने उनके प्रतिमा स्थल रीगल तिराहे पर सर्वधर्म सभा का आयोजन किया।इस दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि गांधीजी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के तौर पर मनाई जाती है। इस साल महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि है। आज गांधीजी को याद करते हुए हमें उनके अहिंसा वादी मार्ग पर चलना है।
श्रद्धांजलि सभा में गायत्री परिवार एवं सिख समाज के लोगों ने भजन का पाठ कर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सर्वधर्म सभा में मुस्लिम,सिख, ईसाई, जैन, बोहरा समाज ने अपने अपने धार्मिक ग्रंथों का पाठ कर सर्व धर्म सभा में गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा मे सह प्रभारी सीपी मित्तल,पूर्व मंत्री जीतु पटवारी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव,राकेश सिंह यादव,संजय बाकलीवाल,अनिल यादव,शैलेश गर्ग, वीरू झांझोट,किरण जिरेती,साधना भंडारी,जया तिवारी,जैनेश झांझरी, दीपक मलोरिया, सत्यनारायण सलवड़िया, इम्तियाज बेलिम,राकेश यादव,अनूप शुक्ला, शिव घावरी,गिरीश जोशी,विवेक खंडेलवाल,शेलु सेन,धर्मेन्द्र गेंदर,सुनील गोधा,नीलेश पटेल,सुनील पाल,राजेश यादव,श्याम अग्रवाल, अभिषेक मित्तल एवं जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे। संचालन पूर्व पार्षद रवि वर्मा ने किया।।
Related Posts
April 15, 2021 बीजेपी ने मनाई बाबासाहब अंबेडकर की जयंती, नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश के संविधान निर्माता, बाबा साहेब, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती पर […]
June 20, 2021 महोत्सव के रूप में मनेगा टीकाकरण अभियान, 2 से 3 लाख लोगों के टीकाकरण का है लक्ष्य- कलेक्टर
इंदौर : जिले में टीकाकरण महाअभियान को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा कलेक्टर मनीष सिंह ने […]
March 20, 2022 रंगपंचमी पर उत्साह के साथ निकलेंगी रंगारंग गेर व फाग यात्रा,रहेंगे पुख्ता इंतजाम
इंदौर : मंगलवार 22 मार्च को उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ परंपरागत रूप से रंग पंचमी की […]
October 23, 2023 कांग्रेस के लोग ही कह रहे हैं कमलनाथ ने करोड़ों रुपए लेकर टिकट बेचे
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने लगाया आरोप।
इंदौर : प्रदेश की सभी […]
May 23, 2021 महिला आश्रम व मजदूर बस्तियों में राशन का वितरण
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के मार्गदर्शन में पूर्व पार्षद कंचन गिदवानी, कांता पोखरना […]
May 9, 2021 तीन माह का जल व संपत्ति कर माफ करें नगर निगम, शहर कांग्रेस ने निगमायुक्त से मिलकर की मांग
इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में शहर काँग्रेस का प्रतिनिधि […]
December 24, 2021 प्रलोभन में धर्म परिवर्तन, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए आत्मघाती कदम है- स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ
इंदौर : विधर्मियों ने देश पर कई बार हमले किए हैं, हमें दबाव में रखने की चेष्टाएं की है […]