भोपाल : अस्वस्थ, अति वरिष्ठ पेंशनर व परिवार पेंशनरों की सहूलियत के लिए सरकार ने प्रदेश में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की व्यवस्था लागू कर दी है। अब डाकिया (पोस्टमैन) बायोमीट्रिक डिवाइस से सत्यापन कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जनरेट करेगा। यह जीवन प्रमाण पोर्टल पर अपडेट किया जा सकेगा
यह सुविधा सशुल्क मिलेगी। इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागों को सूचना भेज दी है। पहले पेंशनरों को डिजिटल प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए कियोस्क या अन्य केंद्रों पर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें परेशानी होती थी। पेंशनरों की परेशानी और मांग को देखते हुए भारत सरकार ने व्यवस्था में बदलाव किया है।
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए डोर स्टेप सेवा।
इसके तहत इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोर स्टेप सेवा अतिरिक्त विकल्प के रूप में शुरू कर रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जीवन प्रमाण पत्र, पोर्टल के साथ इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक या पोस्ट आफिस से तय शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकेगा।
इसके लिए पेंशनर और परिवार पेंशनर को मूलभूत जानकारी (पेंशन आइडी, पेंशन पेमेंट आर्डर, पेंशन वितरण विभाग, संस्था, बैंक वितरण, मोबाइल नंबर, आधार नंबर) पोस्टमैन को उपलब्ध कराना होगा।
Related Posts
August 8, 2022 बैंक एटीएम पर धावा बोलने से पहले ही पकड़े गए 5 बदमाश
इंदौर : बैंक एटीएम पर डकैती की योजना बनाती हुई गैंग, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गई। […]
March 11, 2022 बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सांसद लालवानी ने लिया जायजा,सर्वे के दिए निर्देश
इंदौर : पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की खबर मिलने के बाद […]
April 25, 2024 विष्णुपुरी मेन रहवासी संघ के अध्यक्ष चुने गए अभिलाष शुक्ला
इंदौर : विष्णुपुरी मेन रहवासी संघ की साधारण सभा संपन्न हुई। सभा में कॉलोनी के हित में […]
August 19, 2025 मंत्री, महापौर, सांसद सफाई अभियान में हुए शामिल, लगाई राजवाड़ा क्षेत्र में झाड़ू ।
इंदौर : गोगानवमी उत्सव के चलते नगर निगम इंदौर के सभी सफाई मित्र सोमवार को अवकाश पर रहे। […]
May 31, 2023 अब देव दुर्लभ नहीं दुर्भाग्यपूर्ण हो गया है, बीजेपी कार्यकर्ता होना..!
उमेश शर्मा के जन्मदिन के बहाने।
🔸अरविंद तिवारी🔸
मंगलवार, 30 मई को स्व. उमेश शर्मा […]
August 3, 2024 सच बोले बिना कार्टून नहीं बनाया जा सकता
आज के नेताओं में कार्टून के लिए सहन शक्ति नहीं।
स्टेट प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम […]
March 4, 2021 निकाय चुनाव को लेकर 6 मार्च को जिला कलेक्टर्स के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त
भोपाल : प्रदेश में 407 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 3 मार्च को जारी […]