भोपाल : अस्वस्थ, अति वरिष्ठ पेंशनर व परिवार पेंशनरों की सहूलियत के लिए सरकार ने प्रदेश में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की व्यवस्था लागू कर दी है। अब डाकिया (पोस्टमैन) बायोमीट्रिक डिवाइस से सत्यापन कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जनरेट करेगा। यह जीवन प्रमाण पोर्टल पर अपडेट किया जा सकेगा
यह सुविधा सशुल्क मिलेगी। इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागों को सूचना भेज दी है। पहले पेंशनरों को डिजिटल प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए कियोस्क या अन्य केंद्रों पर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें परेशानी होती थी। पेंशनरों की परेशानी और मांग को देखते हुए भारत सरकार ने व्यवस्था में बदलाव किया है।
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए डोर स्टेप सेवा।
इसके तहत इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोर स्टेप सेवा अतिरिक्त विकल्प के रूप में शुरू कर रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जीवन प्रमाण पत्र, पोर्टल के साथ इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक या पोस्ट आफिस से तय शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकेगा।
इसके लिए पेंशनर और परिवार पेंशनर को मूलभूत जानकारी (पेंशन आइडी, पेंशन पेमेंट आर्डर, पेंशन वितरण विभाग, संस्था, बैंक वितरण, मोबाइल नंबर, आधार नंबर) पोस्टमैन को उपलब्ध कराना होगा।
Related Posts
April 6, 2020 जनप्रतिनिधियों ने मां अहिल्या से की कोरोना से निजात दिलाने की प्रार्थना इंदौर : कोरोना महामारी से मुक्ति पाने के लिए हर तरह के जतन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में […]
June 23, 2022 खंडवा रोड पर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत, 45 घायल
इंदौर : गुरुवार शाम इंदौर से खंडवा जा रही यात्रियों से भरी बस सिमरोल थाना क्षेत्र के […]
November 1, 2021 भंवरकुआ पुलिस की मानवीय पहल, बुजुर्ग महिला के परिजनों को ढूंढकर किया उनके सुपुर्द
इंदौर : इंदौर पुलिस शहर में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपने […]
November 1, 2022 सांसद लालवानी ने लंबित परियोजनाओं को लेकर शीर्ष रेलवे अधिकारियों के साथ की बैठक
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में पिछले दिनों नए डीआरएम रजनीश कुमार ने पदभार […]
October 18, 2023 नजरिया बदलो तो नजारे बदल जाते हैं
प्रवचनकार जया किशोरी ने हजारों नागरिकों को दिया भगवान राम के जीवन का संदेश।
गीता […]
January 29, 2024 खजराना गणेश मंदिर में तीन दिवसीय तिल चतुर्थी मेला प्रारंभ
खजराना गणेश को लगाया गया सवा लाख लड्डुओं का भोग।
तिल चतुर्थी पर 3 करोड़ के गहनों से […]
December 29, 2023 पहनावे के साथ हमारे आचार – विचार और व्यवहार में भी हो लचीलापन : मिस ओलिविया
इंदौर : आईएमए द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत स्किल डेवलपमेंट सेशन का आयोजन […]