इंदौर : सोमवार शाम कृष्णपुरा छतरियों पर इंदौर की बेटी, सुरों की देवी लता मंगेशकर की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अग्रणी समाचार पत्र नईदुनिया के बैनर तले रखी गई इस सभा में जनप्रतिनिधि, धार्मिक- आध्यात्मिक सन्त- महात्मा, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, संगीत व अन्य विधाओं से जुड़े कलाकार, वकील, पत्रकार, खिलाड़ी और विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। स्व. लता मंगेशकर का बड़ा होर्डिंग यहां लगाया गया था। उसके समक्ष तमाम आम और खास लोगों ने मोमबत्तियां रोशन कर सुरों की इस अधिष्ठात्री देवी को नमन किया।
लता दीदी को दीपांजलि देने वालों में लताजी के रिश्तेदार मनोज बिनीवाले, विधायक आकाश विजयवर्गीय, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र, अण्णा महाराज, दादू महाराज, ब्रह्माकुमारी हेमलता व अनिता दीदी, चंदू कुंजिर, मिलिंद दिघे, सपना केकरे, सुनील धर्माधिकारी सहित कई विशिष्टजन शामिल थे।
कलाकारों ने पेश किए लताजी के गीत।
कृष्णपुरा छतरियों पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में शहर के वरिष्ठ और नवोदित कलाकारों ने दीपांजलि देने के साथ लता दीदी के गीत गाकर उनकी सुरमयी सफर को याद किया। इस दौरान माहौल बेहद संजीदा और भावुक हो गया था।
Related Posts
February 21, 2023 ग्रीन बॉन्ड NSE में लिस्टेड होनेवाला देश का पहला शहर बना इंदौर
लीक से हटकर सोचता है इंदौर..
विजनरी व्यक्ति हैं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव […]
August 2, 2020 10 रुपए का आरटीआई आवेदन लेने से मना करने पर राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारी पर लगाया 25 हजार रुपए जुर्माना भोपाल : ₹10 का आरटीआई आवेदन लेने से मना करने वाले अधिकारी पर मध्यप्रदेश सूचना आयोग 25 […]
July 31, 2022 “अनावश्यक हॉर्न न बजाएं” जन जागरूकता अभियान का पुलिस आयुक्त ने किया शुभारंभ
व्हाइट चर्च चौराहा पर बैनर/पोस्टर, तख्तियों, माइक से एनाउंस कर वाहन चालकों को दिया […]
May 26, 2022 क्राइम ब्रांच द्वारा बरामद पांच सौ से अधिक मोबाइल आवेदकों को लौटाए
इंदौर : सिटीजन कॉप ऐप में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने कारगर कार्रवाई […]
March 6, 2025 केंद्रीय करों में बढ़ाई जाए राज्यों की हिस्सेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आयोग ने कहा मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
अगले पांच साल में प्रदेश के […]
April 30, 2019 चौथे चरण में 64 फीसदी वोटिंग, कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए 9 राज्यों की 71 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। हालांकि मप्र […]
April 4, 2023 महाराष्ट्र के 40 सदस्यीय दल ने इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का किया अवलोकन
महापौर से की सौजन्य भेट।
डोर टू डोर कचरा संग्रहण, जीटीएस, आईसीसीसी, देवगुराडिया […]