इंदौर : धोखाधडी के प्रकरण के फरार व इनामी आरोपी को क्राईम ब्रॉच इंदौर ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 10 लाख रूपये से अधिक की धोखाधडी कर फरार हो गया था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि- थाना अपराध शाखा जिला इंदौर के अपराध क्रमांक 13/2020 धारा 420, 406 भादवि का फरार व 5,000 रूपये का इनामी आरोपी, कृष्णा नगर नादिया पश्चिम बंगाल में है। सूचना पर क्राइम ब्राँच इंदौर की टीम पश्चिम बंगाल रवाना की गई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतारसी करते हुए फरार आरोपी सुमंता चटर्जी पिता सुजीत चटर्जी उम्र 39 साल निवासी 10- डी , टावर नम्बर 02 सृष्टि काम्पलेक्स कृष्णा नगर थाना कोतवाली जिला नांदिया पश्चिम बंगाल स्थाई पता—ग्राम बासपारा तहसील खरदा नार्थ 24 परगना पंश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विवेचना की जा रही है। आरोपी सुमांता चटर्जी पर होटल के करीब 10.5 लाख रूपये की धोखाधडी कर गबन करने का आरोप है । आरोपी से उक्त पैसे के हेर फेर के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
May 7, 2023 अपनी क्षमतानुसार ही करें जिम में व्यायाम : डॉ. पंचोलिया
जिम में होने वाली मौतें- कारण और उपाय पर वैज्ञानिक सत्र का आयोजन।
इंदौर : बीते दिनों […]
June 14, 2023 इंदौर पुलिस नगरीय ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
59 वीं पश्चिमी ज़ोन अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष-2023
खेल स्पर्धा की […]
December 5, 2021 वनमंत्री विजय शाह पहुंचे चिड़ियाघर, सीसीटीवी में कैद तस्वीर तेंदुए की ही होने का किया दावा
इंदौर : चिड़ियाघर से कथित रूप से वन विभाग के पिंजरे से भागे तेंदुए का चार दिन की खोजबीन […]
November 12, 2024 मप्र में बंदियों को अब दूध, दही और सलाद भी मिलेगा
बंदीगृह अधिनियम में किए जा रहे व्यापक बदलाव।
भोपाल : अपराधियों को जेल इसलिए भेजा […]
August 31, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त 5 आरोपी गिरफ्तार, कई देशी कट्टे,पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो अलग - मामलों में कार्रवाई कर अवैध फायर आर्म्स की […]
February 24, 2022 रूस ने यूक्रेन पर किया चौतरफा हमला, सैन्य ठिकानों पर की भीषण बमबारी
नई दिल्ली : तमाम कूटनीतिक प्रयासों और अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों को ठेंगा दिखाते हुए […]
October 28, 2019 रंगोली से प्रथम देव को साकार करने वाली अमृता को मिला प्रथम पुरस्कार इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर परिसर , आध्यात्मिक साधना मंडल एवं तरुण मंच द्वारा […]