इंदौर : भाजपा नेता क्रांति वाजपेयी के घर गुरुवार रात किए गए हमले के मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने कुछ लोगों को बन्दी बनाया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक प्रजापत नगर में क्रांति वाजपेयी अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार रात मोती तबेला से उत्कर्ष गार्डन में एक बारात जा रही थी। बारात जब प्रजापत नगर के पास से निकल रही थी, तो क्रांति वाजपेयी की पत्नी को घर के बाहर झगड़ने की आवाज आई। उन्होंने अपने घर की बालकनी में आकर युवकों वहां से जाने के लिए कहा। इससे गुस्साए युवक अपशब्द कहने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों ने वाजपेयी के घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। साथ ही तलवार मारकर बाहर खड़ी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। बाद में पुलिस बल के साथ पहुंचे द्वारकापुरी और चंदन नगर टीआई ने हमले में शामिल कुछ युवकों को गिरफ्त में ले लिया।
बता दें कि क्रांति वाजपेयी युवा मोर्चा हेमू कालानी मंडल के अध्यक्ष और भाजपा की मुख्य शाखा के मंडल उपाध्यक्ष के पद पर हैं।
Related Posts
November 30, 2021 रामपथ यात्रा के लिए 25 दिसम्बर को रवाना होगी विशेष पर्यटन ट्रेन, ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं यात्री
इंदौर : आईआरसीटीसी ने भारत दर्शन ट्रेनों का संचालन देशभर में शुरू कर दिया है। इसी कड़ी […]
September 15, 2020 सेवा सप्ताह के तहत आंखों की जांच कर वितरित किए गए चश्मे इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता सेवा […]
November 15, 2017 मध्यप्रदेश में पहली बार महिलाएं विद्युत लाइन सुधारेगी ,19 युवतियों को बनाया गया लाइन प्रभारी मध्यप्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उनके कौशल उन्नयन के लिए राज्य […]
July 2, 2022 भारतीय मसीही दिवस के रूप में मनाई जाएगी संत थॉमस की 1950 वी पुण्यतिथि
इंदौर : संयुक्त मसीह मंच द्वारा प्रभु ईसा मसीह के प्रिय शिष्य संत थॉमस की 1950 वी […]
January 22, 2022 बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए माशिमं ने शुरू की हेल्पलाइन
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में सम्मिलित […]
March 17, 2021 हाईकोर्ट ने की अभिनव पहल, भूमाफिया को जेल से बाहर लाकर पीड़ितों के पक्ष में रजिस्ट्री करवाने का दिया आदेश
इंदौर : भू माफियाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अब अदालत भी अनुकरणीय पहल कर रही है। […]
January 25, 2021 इंदौर से बोरिया बिस्तर बांधने की तैयारी में कोरोना वायरस, केवल 20 नए संक्रमित मामले आए सामने
इंदौर : लगता है कोरोना वायरस ने इंदौर से अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया है और वह जल्दी ही […]