बाधक निर्माण हटाने के साथ ही नागरिकों को विस्थापित करने के दिए निर्देश।
निर्माण कार्य समय सीमा में हो पूर्ण- महापौर।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बुधवार को संजय सेतु जीवन रेखा मार्ग का निरीक्षण किया। इस मौके पर आयुक्त शिवम् वर्मा, क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला और निगम व स्मार्ट सिटी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव ने सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को तत्काल हटाया जाए। नागरिकों को भी विस्थापित करें और कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जाए ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के साथ-साथ सड़क निर्माण की मजबूती और टिकाऊपन पर भी ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों के साथ विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Related Posts
March 6, 2017 बुजुर्गो के रेल टिकट के लिए आधार जरूरी नहीं 1 अप्रैल से आरक्षित रेल टिकटों की बुकिंग के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता से बुजुर्गो को […]
October 19, 2022 एक्ट्रेस वैशाली के गुनहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान ने कानून-व्यवस्था पर बुलाई आपात बैठक।
विभिन्न जिलों में घटित […]
November 4, 2020 तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगा स्ट्रांग रूम, 10 को होगी मतगणना
इंदौर :सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान सम्पन्न होने के बाद देर रात तक […]
August 30, 2022 उदयपुर में करोड़ों के गोल्ड और नकदी की डकैती का अभी तक नहीं मिला सुराग..!
उदयपुर : जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सुंदरवास मेनरोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की […]
January 29, 2023 इंदौर के चयनित सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित करेंगे एनआरआई कारोबारी
इंदौर : अमेरिका में रह रहे मप्र से जुड़े प्रवासी भारतीयों ने फ्रेंड्स ऑफ एमपी नामक […]
June 23, 2021 ड्रग तस्करी मामले में दाऊद का भाई इकबाल कासकर गिरफ्तार
मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो याने एनसीबी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई […]
May 5, 2024 इंदौर संभाग की लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र, निर्विघ्न और निष्पक्ष चुनाव को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए होंगी छाया, पेयजल और अन्य सुविधाएं।
मतदान केंद्रों […]