इंदौर : मॉडिफाई साइलेंसर की बुलेट चला रहे दूल्हे राजा को यातायात पुलिस की बधाई तो मिली पर जुर्माना भी भरना पड़ा। ये मामला रेडिसन चौराहे का है। सहायक पुलिस आयुक्त बसंत कुमार कौल के नेतृत्व में निरीक्षक दीपमाला धारू, “क्यूआरटी- टीम 2” के प्रभारी सूबेदार चंद्रेश मरावी व टीम उक्त चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य कर रही थी। इस दौरान बुलेट पर सवार दुल्हे राजा, जिनकी गाड़ी का साइलेंसर मॉडिफाई था, को रोककर सबसे पहले यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने उन्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी, फिर मॉडिफाई साइलेंसर के लिए चालान भी बना दिया।
दूल्हे राजा ने मानी गलती, भरा चालान।
दुल्हे राजा ने भी मुस्कुराते हुए अपनी गलती स्वीकारी और चालान कटवाया। उसने वादा भी किया कि आगे से यातायात नियमों का पालन करेगा।
यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने रेडिसन चौराहा पर अमानक नंबर प्लेट, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, रेड लाइट को जंप करने वाले व मॉडिफाई साइलेंसर गाड़ियों पर प्रभावी कार्रवाई की और वाहन चालकों से यातायात के नियमों के पालन की अपील की ।
Related Posts
July 31, 2020 लाखों रुपए के नकली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार इंदौर : पुलिस थाना आजाद नगर केवथाना प्रभारी मनीष डावर को क्षेत्र में नकली नोट चलाने वाले […]
July 8, 2022 मतगणना में तैनात होंगे एक हजार अधिकारी – कर्मचारी
नगरीय निर्वाचन – 2022
शनिवार को मतगणना कर्मियों का पहला प्रशिक्षण।
इंदौर : इंदौर […]
April 12, 2020 कोरोना ने छीनी 2 और लोगों की जिंदगी, मृतक संख्या हुई 32, संक्रमितों की तादाद पहुंची तीन सौ के करीब इंदौर : कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रकोप चिंतित करने वाला है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के […]
November 7, 2024 पानी के दरख़्त के जरिए जीवंत होंगी स्व. देवताले की स्मृतियां
जाल सभागृह में गुरुवार शाम आयोजित होगा कविता, चित्रकला और संगीत की त्रिवेणी से सजा यह […]
August 22, 2023 पिचर्स बार को आबकारी विभाग ने किया सील
देर रात तक पब खुला रखने पर कलेक्टर ने दिया था सील करने का आदेश।
इंदौर : कलेक्टर […]
December 14, 2023 17 दिसंबर को होगा एनआरआई इंदौरी सम्मेलन
32 देशों से करीब 250 इंदौरी करेंगे सम्मेलन में शिरकत।
बड़ी संख्या में सम्मेलन से […]
May 23, 2024 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया बदमाश
इंदौर : आदतन शातिर बदमाश सोहन ऊर्फ जोजो को क्राईम ब्रांच इंदौर ने अवैध फायर आर्म्स के […]