बैतूल : मप्र के बैतूल जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। ईसाई मिशनरी के कुछ लोग धर्मांतरण का प्रयास कर रहे थे। इसपर स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
ये था मामला।
धर्मांतरण का ये मामला बैतूल के भैंसदेही थाना क्षेत्र के उदामा गांव का है। बताया जाता है कि धर्मांतरण के लिए लोगों को वहां एकत्रित कर हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहे जा रहे थे। इसी को लेकर विवाद खड़ा हुआ। धार्मिक भावनाओं को आहत किए जाने के मामले में राजू भलावी की शिकायत पर धारा 295ए, 34 भादवि एवं इजाफा धारा 3 (1)T ST/SC एक्ट का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में भैंसदेही पुलिस टीम ने सायबू इवने, विजय जाधव निवासी कोठारा अमरावती, रूथबाई जाधव निवासी कोठारा अमरावती और डेनी पाऊल निवासी सदर बैतूल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Related Posts
November 12, 2022 हिंदी के साथ भारतीय भाषाओं में भी मेडिकल की पढ़ाई करवाने पर किया जा रहा विचार – डॉ. वणिकर
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित छठे अखिल भारतीय मेडिविजन सम्मेलन का […]
March 2, 2024 इंदौर के साहित्यकार व लेखक मुकेश तिवारी झांसी में सम्मानित
राष्ट्रीय संगोष्ठी में किए गए सम्मानित।
इंदौर : झांसी (उत्तरप्रदेश) में आयोजित […]
May 18, 2019 मप्र की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान की तैयारियां पूरी भोपाल: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 19 मई को मप्र की 8 सीटों पर भी मतदान […]
April 1, 2017 फैसला बदला:SC ने हाईवे पर शराब की दुकानों की दूरी घटाई, अब 220 मीटर नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे पर शराब की दुकानों की दूरी 500 मीटर से घटाकर 220 मीटर […]
February 15, 2021 हुकुमचंद मिल के मजदूरों ने बकाया राशि को लेकर संभागायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कांग्रेसजनों ने भी जताई भागीदारी।
इंदौर : वर्षो से अपने हक के बकाया पैसों को लेकर संघर्ष कर रहे हुकुमचंद मिल के मजदूरों […]
October 10, 2021 रेकी कर फ्लैट से 1 लाख रुपए चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 92 हजार से अधिक रुपए बरामद
इंदौर : पुताई के बहाने फ़्लैट की रैकी कर 1 लाख रुपये चुराने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना […]
December 9, 2022 धर्म और राष्ट्र विरोधी तत्वों से सजग रहें – जगद्गुरु शंकराचार्य
बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम पर 55वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन का […]