इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में प्रभु श्री नृसिंह भगवान का प्राकट्य उत्सव व उत्तर तोता द्री मठ के पूर्व नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री नृसिंहचार्य का जयंती महोत्सव मनाया गया। नागोरिया पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य के मंगलाशासन में यह महोत्सव संपन्न हुआ।
प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया कि महोत्सव के तहत प्रातः काल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नरहरि नंदलाल भजो नृसिह गोपाल का जयघोष किया।इसके प्रभु का सुगन्धित वस्तुओं से एकांत पंचामृत महाभिषेक किय्या गया।
शाम को 07 बजे प्रभु के पट खुलते ही भक्तों ने जय नृसिंह जय नृसिह का जयघोष करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। घंटे ढोलक शंख की गूंज के बीच सूक्त,आलवन्दार स्तोत्र का पाठ किया गया।इसके बाद प्रभु वेंकटेश ने नृसिह स्वरूप में गोदी में भक्त प्रहलाद को लिए भक्तों को दर्शन दिए। भक्त प्रहलाद के लिए ही प्रभु खंभा फाड़कर प्रगट हुए थे।
प्रभु नृसिंह के प्रकट होने के बाद पुजारी सुदर्शनाचार्य,जय दुबे,लोकेश तिवारी, शिवम पांडे ने 1008 नामों से तुलसी दल से प्रभु नृसिह की अर्चना की। इस दौरान महाआरती कर स्तोत्र पाठ भी किया गया।
इस अवसर पर राजेन्द्र सोनी,ऋषि शर्मा,वेदांत भूतड़ा,उमेश अग्रवाल,चंद्रमोहन सोमानी,पवन व्यास,सौरभ चौहान सहित बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।
Related Posts
March 16, 2024 इंदौर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को होगी वोटिंग
लोकसभा निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित।
आदर्श आचार संहिता लागू।
इंदौर : भारत निर्वाचन […]
May 3, 2021 पात्र गरीब परिवारों को प्रदेश सरकार 3 माह और केंद्र सरकार 2 माह का अनाज निःशुल्क उपलब्ध कराएगी
इंदौर : कोरोना महामारी के चलते प्रति पात्र व्यक्ति 5 किलो के हिसाब से प्रधानमंत्री गरीब […]
October 3, 2019 रायसेन में नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 6 की मौत इंदौर : बीती रात इंदौर से छतरपुर जा रही यात्री बस रायसेन के दरगाह के पास अनियंत्रित होकर […]
February 2, 2025 विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है 2025 – 26 का बजट
आम जनता को तोहफे के साथ देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा बजट।
इंदौर : विधायक रमेश […]
December 29, 2019 विश्व साहित्य की अनमोल धरोहर हैं कबीर- धनश्री लेले इन्दौर : शहर की 30 प्रमुख धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा वैशाली नगर के माधव विद्यापीठ […]
July 18, 2025 संभागायुक्त और कलेक्टर ने स्वच्छता में आठवीं बार नंबर वन आने पर इंदौरवासियों को दी बधाई
इंदौर : संभागायुक्त दीपक सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत इंदौर के देश में पुनः अव्वल […]
April 4, 2021 संपत्ति कर को गाइडलाइन से जोड़ने के आदेश को सरकार ने नहीं लिया वापस, कांग्रेस करेगी आंदोलन- पटवारी
भोपाल : मध्य प्रदेश में बीजेपी की शिवराज सरकार जहाँ जनता पर पेट्रोल-डीजल के रूप में […]