इंदौर : ड्राइवर का शराब पीकर मैजिक चलाना उसके मालिक को महंगा पड़ा। उसे 25 हजार 700 रुपए जुर्माना भरना पड़ा।
दरअसल, तेजाजी नगर रोड पर डीसीपी, यातायात प्रबंधन के निर्देश पर सूबेदार राजेंद्र सिंह चौहान व आरक्षक ब्रजेश द्वारा मैजिक वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मैजिक क्रमांक MP09-T-6296 को रोका गया, उक्त मैजिक चालक की ब्रीथ एनालाइजर मशीन द्वारा जांच की गई तो वाहन चालक शराब के नशे में होना पाया गया, साथ ही वाहन चालक द्वारा जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत नही किए गए। इस पर सूबेदार चौहान द्वारा मैजिक वाहन जब्त कर यातायात थाना परिसर में खड़ा कर चालान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
न्यायालय के समक्ष वाहन स्वामी व वाहन चालक प्रस्तुत हुए।
न्यायालय ने उक्त मैजिक वाहन क्रमांक MP09-T-6296 पर 25,700 रुपये का जुर्माना किया। वाहन स्वामी द्वारा जुर्माना भरने के बाद वाहन, मालिक को सुपुर्द किया गया।
नम्बर प्लेट पर फौजी लिखा, 10 हजार जुर्माना।
जंजीवाला चौराहे से बीआरटीएस की ओर जाने वाले मार्ग पर बीच रोड पर खड़ी कार को यातायात पुलिस ने जब्त कर थाने पर खड़ा कर दिया। कार की नम्बर प्लेट भी मानक के अनुसार नहीं पाई गई। उसपर फौजी लिखा पाया गया। इसपर यातायात पुलिस ने विभिन्न धाराओं में 10 हजार रुपए जुर्माना कार मालिक से वसूला और उसकी नम्बर प्लेट भी बदलवाई।
Related Posts
January 26, 2022 इंदौर को बनाएंगे स्टार्टअप कैपिटल, सरकार मुहैया कराएगी सभी सुविधाएं- मुख्यमंत्री
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि स्टार्टअप के लिये प्रदेश में अनुकूल […]
August 15, 2022 एमजी रोड गुरुद्वारा पर तिरंगा अभियान के तहत लहराए राष्ट्रध्वज, प्रज्ज्वलित किए दीप
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार 14 अगस्त की रात शहर […]
January 10, 2025 नाटक गेला माधव कुणीकड़े का मंचन 10 जनवरी से
इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिये नाटक 'गेला माधव कुणीकडे' का मंचन […]
August 23, 2024 एमजीएम मेडिकल कॉलेज को मिला मध्य भारत का पहला एंडोजेनस ब्लड इरेडिएटर
बोन मैरो ट्रांसप्लांट में मिलेगी सहायता।
इंदौर : महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर को […]
May 27, 2021 विजयवर्गीय ने स्टेट प्रेस क्लब को भेंट की 5 ऑक्सीजन मशीनें
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्टेट प्रेस […]
January 23, 2022 लता दीदी की हालत में है सुधार, डॉक्टर्स की टीम कर रही उनके स्वास्थ्य की निगरानी
मुम्बई: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में अब सुधार दिखाई दे रहा है। पारिवारिक […]
April 6, 2020 वायरोलॉजी लैब की क्षमता बढ़ी, अब इंदौर में ही हो सकेंगे अधिकांश कोरोना टेस्ट कोविड- 19 के सेंपल टेस्ट अब इंदौर में ही होंगे।
इंदौर : कोरोना वायरस से संक्रमण की […]