बोन मैरो ट्रांसप्लांट में मिलेगी सहायता।
इंदौर : महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर को बीएआरसी (भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र) द्वारा निर्मित 50 लाख रुपये की लागत वाला एंडोजेनस ब्लड इरेडिएटर प्राप्त हुआ है। इसमें कोबाल्ट-60 स्रोत का उपयोग किया गया है। यह उपकरण मध्य भारत में अपनी तरह का पहला है। अब तक किसी भी निजी अस्पताल में भी इस उपकरण की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
बोन मैरो ट्रांसप्लांट के मरीजों के लिए लाभकारी।
अधीक्षक एमवायएच इंदौर डॉ. अशोक यादव ने बताया कि यह उन्नत उपकरण बोन मैरो ट्रांसप्लांट के मरीजों के लिए अत्यधिक लाभकारी है। यह ग्राफ्ट रिजेक्शन की संभावना को कम करता है साथ ही ग्राफ्ट वर्सेस होस्ट रिएक्शन को रोकने में मदद करता है, जिससे मरीजों के उपचार में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। उपकरण की कमीशनिंग और स्रोत स्थापना का कार्य प्रगति पर है। यह उपकरण प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा और चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Related Posts
May 8, 2023 ना ना कहते बहुत कुछ बोल गए सत्तन गुरु
शिव-सत्तन मिलन: मुलाकात हुई, क्या बात हुई, ये बात किसी से ना कहना
इंदौर (कीर्ति […]
October 11, 2022 पीएम मोदी ने अलौकिक महाकाल लोक का किया लोकार्पण
पैदल व ई वाहन से भ्रमण कर किया समूचे परिसर का अवलोकन।
सीएम शिवराज सिंह ने पीएम मोदी […]
November 11, 2019 अतीत की घटनाओं से सबक लेकर अपना भविष्य करें सुरक्षित- शास्त्रीजी इंदौर : हिन्दू वैदिक धर्मावलम्बी सभी का भला चाहते हैं। हमने कभी भी किसी पर आगे हो कर […]
February 28, 2020 घर होता है बच्चों के संस्कारों की पहली पाठशाला- आचार्यश्री इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज का कहना है कि […]
March 26, 2021 विधायक संजय शुक्ला ने मारी पलटी, अब बोले प्रशासन के साथ हैं, बैठक में बुलाना था बड़ा मुद्दा…!
इंदौर : त्योहारों और धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर शासन- प्रशासन के खिलाफ […]
May 3, 2023 जिला प्रशासन का दावा,सुचारू रहीं सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं
एमवायएच सहित सभी बड़े शासकीय अस्पतालों में अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी।
आयुष व निजी […]
December 9, 2022 इंदौर आए सूफी गायक कैलाश खेर ने सफाई मित्रों से की मुलाकात
इंदौर : शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शिरकत करने सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर इंदौर […]