राजेन्द्र नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गजानन महाराज का प्रकटोत्सव
Last Updated: February 23, 2022 " 09:04 pm"
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडळ द्वारा श्रीराम मंदिर राजेन्द्र नगर में सदगुरु गजानन महाराज का 144वां प्रकटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर गजानन महाराज की मूर्ति का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया था। सुबह से देर रात तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके पूर्व सुबह भक्तों द्वारा गजानन विजय ग्रंथ का चक्रीय पारायण किया गया , दोपहर 12 बजे महाआरती के साथ मोदक और झुणका भाकर का भोग लगाया गया। शाम को पुणे की प्रसिद्ध ओंकार भजनी मंडळ द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। भक्तों द्वारा गण गण गणात बोते महामंत्र का जप भी किया गया ।