इंदौर : इंदौर के स्टार्टअप्स को दुबई एक्सपो के इंडिया पैवेलियन में नि: शुल्क जगह मिल सकेगी। सांसद शंकर लालवानी ने ये जानकारी दुबई से दी।
सांसद शंकर लालवानी समेत सांसदों का एक दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की अध्यक्षता में इन दिनों दुबई के दौरे पर हैं। जहां सांसद लालवानी ने निवेशकों से मुलाकात की और उनसे इंदौर के स्टार्टअप्स में निवेश का आमंत्रण दिया।
निवेशकों को इंदौर में आने का दिया न्यौता।
सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर में निवेशकों की रुचि बढ़ी है और कई निवेशक इंदौर में सम्भावनाएं तलाश रहे हैं। मैंने उन्हें इंदौर आने का न्यौता दिया है।
इंदौर के स्टार्टअप्स को मिलेगा ग्लोबल बाजार।
दुबई में कारोबार का सबसे बड़ा मेला यानी दुबई एक्सपो लगा है। यहां इंदौर के स्टार्टअप्स नि:शुल्क अपना स्टॉल लगा सकते हैं। इससे उन्हें ग्लोबल बाजार मिलेगा।
सांसद लालवानी इंदौर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को डेवलप करने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं और हाल ही में पिछले दिनों स्टार्टअप से जुड़े दो बड़े कार्यक्रम इंदौर में आयोजित करवा चुके हैं।
अब दुबई दौरे पर भी सांसद लालवानी इंदौर में स्टार्टअप्स के लिए बेहतर वातावरण बनाने में जुटे हैं ताकि इंदौर को देश की स्टार्टअप कैपिटल बनाया जा सकें।
Related Posts
March 11, 2022 ऑनलाइन ठगी की शिकार आवेदिका को क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए 86 हजार रुपए
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने आवेदिका के 86 […]
November 12, 2021 टीकाकरण महाअभियान का हर व्यक्ति बने ब्रांड एम्बेसडर, लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए करें प्रेरित- कलेक्टर
इंदौर : इंदौर में 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के […]
March 22, 2021 राशन घोटाले से जुड़े दो और आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : थाना चंदन नगर पर राशन माफियाओं के विरूद्ध दर्ज अपराध में दो और आरोपियों को […]
January 11, 2023 अमेरिकी कोंसुल जनरल माइक हेंकी भी इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेंगे
इंदौर : आज (बुधवार,11जनवरी) से स्थानीय ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरू होने जा रही […]
May 19, 2020 छिंदवाड़ा में ‘नाथ’ पिता-पुत्र के लापता होने के लगे पोस्टर छिन्दवाड़ा : कोरोना के कहर से जूझ रहे मप्र में पूर्व सीएम कमलनाथ लगातार सोशल मीडिया के […]
April 12, 2023 मंत्री सिलावट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सकों की ली बैठक
ग्रामीण इलाकों में निर्माणाधीन अस्पतालों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश।
सांवेर […]
March 8, 2021 कोरोना संक्रमण की रफ्तार बरकरार, 166 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई तेजी का सिलसिला अभी भी बरकरार है। रविवार 7 मार्च को भी […]