इंदौर : मीडिया सीरीज सीजन -11 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में स्वराज एक्सप्रेस ने इंदौर समाचार को 8 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच मीडिया मास्टर्स व इंदौर महिला पत्रकार टीम के बीच खेला गया। हालांकि मैच मीडिया मास्टर्स ने 50 रन से जीत लिया पर महिला पत्रकार टीम ने भी प्रियंका पांडे के नेतृत्व में जोरदार खेल का प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। इसके अलावा प्रभात किरण ने एसजेएमसी और एमपी न्यूज़ ने अग्निबाण को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने भी थामा बल्ला।
इस बीच प्रदेश सरकार के विज्ञान और तकनीकि मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा और कुलपति रेणु जैन भी मैदान पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाएं। मंत्री सखलेचा ने इस मौके पर कहा कि हर व्यक्ति को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए।
इस मौके पर इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, सहारा समय के सुदेश तिवारी और आयोजक दीपक कर्दम ने अतिथियों का स्वागत किया।
Related Posts
January 16, 2021 एमवायएच पहुंचे मंत्री सिलावट, वैक्सिनेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इंदौर : जिले में कोविड वैक्सीनेशन अभियान हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये जल […]
September 6, 2020 निगमायुक्त ने उपायुक्त चौहान को किया रिलीव इंदौर : नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने उपायुक्त महेंद्र चौहान को कार्यमुक्त कर दिया । […]
April 12, 2021 फिर नौ सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, एक हजार के पार हुआ कुल मौतों का आंकड़ा..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार 9 सौ के ऊपर मिल रहे हैं।। ये आंकड़े चिंता का विषय […]
June 3, 2022 विदिशा में आरटीआई एक्टिविस्ट रणजीत सोनी की गोली मारकर हत्या
विदिशा : मप्र के विदिशा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में आरटीआई […]
June 16, 2021 सीएम शिवराज ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कोविड टीकाकरण सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को दिल्ली प्रवास के दौरान […]
March 22, 2024 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के वार्षिकोत्सव के डेंग्लर का अनावरण
तीन-दिवसीय मंथन का आयोजन 4 अप्रैल से।
इंदौर : प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान का […]
June 19, 2020 55 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि, 4 की जिंदगी ने छोड़ा उनका साथ इंदौर : बीते दो - तीन दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में फिर बढ़ोतरी देखने को […]