इंदौर : कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला द्वारा अब सिख समाज के लोगों के लिए अमृतसर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा की सफलता के लिए गुरुद्वारे में अरदास का आयोजन किया गया ।
15 मार्च को अमृतसर के लिए रवाना होंगे सिख श्रद्धालु।
विधायक संजय शुक्ला के अनुसार क्षेत्र के सिख समाज के धर्मावलंबी मंगलवार 15 मार्च को अमृतसर रवाना होंगे। चलो अमृतसर यात्रा का शुभारंभ बुधवार को मरीमाता चौराहा स्थित गुरुद्वारे में हुआ। मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरपाल सिंह भाटिया ने 15 मार्च को आयोजित चलो अमृतरसर यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला, एमपीसीजी अध्यक्ष स.हरपाल सिंह भाटिया, यात्रा प्रभारी सरदार मंजीत सिंह टुटेजा द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए गुरुद्वारा साहिब में शुक्राना अरदास की गई। गुरु घर अरदास कर यात्रा मंगलमय होने की कामना की गई। इस यात्रा को लेकर सिख समाज ने प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया। मंजीत सिंह टूटेजा ने बताया कि यात्रा में 500 श्रद्धालु 15 मार्च की रात 8 बजे इंदौर-अमृतसर ट्रेन से रवाना होंगे। उनके साथ विधायक और उनकी टीम भी रहेगी। यात्रा का पूरा बंदोबस्त विधायक संजय शुक्ला ने स्वयं किया है। इससे सिख समाज में हर्ष व्याप्त है।
Related Posts
February 15, 2019 पाकिस्तान से छीना एमएफएन का दर्जा नई दिल्ली: पुलवामा में आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक […]
October 27, 2022 स्वच्छता के साथ पर्यावरण और अपशिष्ट निपटान में भी इंदौर बना बेहतर मॉडल
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के सदस्य डॉ अफरोज अहमद ने इंदौर मॉडल की सराहना […]
February 19, 2021 देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी नई शिक्षा नीति- आनंदी बेन
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह को […]
November 3, 2019 सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी इंदौर : सोमवार, 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे, जिले के सभी किसान व भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की […]
November 26, 2020 किक से अर्श पर और किक से ही फर्श पर..!
🔸 नरेंद्र भाले 🔸
फुटबॉल की किक ने अर्जेंटीना के डिएगो अरमांडो मेराडोना को शोहरत की […]
October 27, 2022 मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा पर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण के दिलाए 9 संकल्प
सड़कों पर घूम रहे गो-वंश प्रबंधन के लिए समाज को भी जिम्मेदारी लेना होगी।
प्रदेश में […]
June 22, 2023 बैतूल हाइवे पर कार में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
समय रहते बाहर निकल गए थे कार में सवार लोग।
भोपाल : बैतूल-इंदौर हाइवे पर बुधवार रात […]