संविधान और आम आदमी के हितों की रक्षा इस समय बड़ी चुनौती – सांसद तनखा

  
Last Updated:  October 27, 2022 " 06:09 pm"

इंदौर : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने गुरुवार को साउथ तुकोगंज स्थित एक रेस्टोरेंट परिसर में आयोजित अभिभाषकों की बैठक में भाग लिया। यह बैठक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर आगमन के दौरान अभिभाषकों की भूमिका तय करने को लेकर आयोजित की गई थी। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी चर्चा की।

संविधान की रक्षा और आम आदमी के हितों का संरक्षण बड़ी चुनौती।

सांसद विवेक तनखा ने मोदी पत्रकारों से चर्चा में मोदी सरकार पर बिना नाम लिए हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस समय संविधान की सुरक्षा और आम आदमी के हितों का संरक्षण सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस है, जिसे हम राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाते हैं। ऐसे में संविधान की सुरक्षा की हम अभिभाषकों पर बड़ी जिम्मेदारी है।

न्यायपालिका में न हो जरूरत से ज्यादा दखल।

सांसद तनखा ने कहा कि वर्तमान में न्यायपालिका में सरकार का दखल जरूरत से ज्यादा हो गया है, जिसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। देश में कानून का राज हो यह आवश्यक है। सैंवैधानिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ बंद होना चाहिए।

संविधान की सुरक्षा से जोड़ा है भारत जोड़ो यात्रा को।

सांसद तनखा ने कहा कि संविधान की रक्षा और आम आदमी के हितों को हमने भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ा है। यह देशव्यापी विषय है। ऐसे में अभिभाषकों की भूमिका यात्रा को लेकर क्या हो..? इसी की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *