इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने मप्र की शिवराज सरकार द्वारा पेश किया गया बजट कागजी शेर है। बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का बजट झूठ से भरा है और गुमराह करने वाला है। सिर्फ कागजों पर पूरा बजट है।हकीकत कोसों दूर है।यह बजट प्रदेश की जनता को धोखा देने वाला बजट है।
बेरोजगारी दूर करने के कोई उपाय नहीं।
देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, बेरोजगारी के आंकड़ों में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है, व्यापारी, किसान, कर्मचारी परेशान हैं। जनता के परिवार का बजट गड़बड़ाता जा रहा है। गौमाता के रखरखाव के लिए इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। हजारों गौ माता भूख और प्यास की वजह से मर रही है। लेकिन सरकार के पास इसका कोई इंतजाम नहीं है।
किसी भी वर्ग को बजट से लाभ नहीं।
बाकलीवाल में कहा की इस बजट में किसानों, मजदूरों, मध्यमवर्गीय परिवारों,व्यापारियों एवं युवाओं के लिए कोई भी ठोस योजना नहीं है।कुल मिलाकर इस बजट में किसी भी वर्ग के फायदे के लिए कोई प्रावधान नहीं है।
कागजी है बजट।
महंगाई चरम सीमा पर है, खाने के तेल के भाव आसमान छू रहे हैं। डीजल पेट्रोल के भाव में भी जल्दी वृद्धि कर दी जाएगी जिससे महंगाई और बढ़ेगी।बाकलीवाल ने कहा कि पिछले बजट में विकास करने की जो बात कही थी वह सिर्फ कागजों पर सीमित रह गई है। कुल मिलाकर यह बजट कागजी साबित हो रहा है।
Related Posts
- August 18, 2022 नईदुनिया के आधार स्तम्भ रहे महेंद्र सेठिया का निधन
इंदौर : बीते वर्षों में इंदौर के अग्रणी अखबार नईदुनिया के आधार स्तंभ रहे महेन्द्र […]
- February 7, 2023 अन्नपूर्णा लोक पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और सहस्त्रचंडी महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति
महायज्ञ में संपन्न हुई 1 लाख ग्यारह हजार आहुतियां
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र में […]
- October 15, 2023 क्राइम ब्रांच ने शातिर वाहन चोर को पकड़ा, चोरी के 04 दोपहिया वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच इन्दौर की कार्रवाई में […]
- July 25, 2023 भारत ने वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती
पोर्ट ऑफ स्पेन : भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार नौवीं टेस्ट सीरीज जीत ली है। […]
- March 21, 2021 पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा के अगले दौर में पहुंचे याशदी, संजीव, वैष्णवी और प्रगति
इंदौर : अभय प्रशाल में आयोजित पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा में लीग मुकाबले खेले जा […]
- October 13, 2023 वाकई नागदा की आग बुझा आए फायर ब्रिगेड विजयवर्गीय..?
🔹कीर्ति राणा 🔹
मध्य प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी होने के बाद […]
- April 14, 2021 बिना तथ्यों को परखे कोरोना से जुड़ी खबर पोस्ट करने पर आईटी एक्ट में होगी कार्रवाई..!
इंदौर : मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर चल रही कथित गलत ख़बरों पर अब सरकार सख्ती बरतने जा […]