इंदौर : कार पर इमर्जेंसी लाइट लगाने का खामियाजा कार चालक को भुगतना पड़ा। उसे 3000 रुपए जुर्माने के बतौर चुकाने पड़े।
पलसीकर चौराहा पर पकड़ी गाड़ी।
मिली जानकारी के मुताबिक यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम द्वारा टावर चौराहा व पलसीकर चौराहा पर निरीक्षक राम कुमार कोरी “क्यूआरटी -4” के प्रभारी सूबेदार सौरभ सिंह कुशवाह के साथ सड़क के दोनों ओर खड़े अव्यवस्थित वाहनों को माइक से एनाउंस कर हटवा रहे थे, उसी दौरान टीम ने कार क्रमांक MP20-CD-7008 पर पुलिस इमरजेंसी वाहन पर लगने वाली लाइट देखकर तुरंत रोका। वाहन चालक को गलती बताते हुए पुलिस ने जुर्माना करने की बात कही, तो वाहन चालक ने जुर्माना भरने से इंकार कर दिया। जिस पर सूबेदार सौरभ सिंह कुशवाह ने कार जब्त कर यातायात थाना परिसर में खड़ी करवा दी।
कार जब्त होने से घबराए कार चालक ने जुर्माने की राशि 3,000 रुपये जमा करवाई । इसके बाद इमरजेंसी लाइट निकाल कर कार को मालिक के सुपुर्द कर दिया गया।
“क्यूआरटी-टीम 4” द्वारा पलसीकर, टावर चौराहा पर यातायात प्रबंधन के साथ-साथ यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले विशेषकर रेड लाइट जंप करने वाले, बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, गलत जगह वाहन पार्क करने वाले 23 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
Related Posts
October 10, 2022 अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, सर्वे के दिए गए आदेश – पटेल
इंदौर : मध्यप्रदेश में अनवरत हो रही बारिश से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई […]
December 30, 2021 मालवा उत्सव में पंडवानी गायन के जरिए पेश किया गया द्रौपदी चीरहरण का प्रसंग
इंदौर : ठेठ बुंदेलखंडी -छत्तीसगढ़ी भाषा में जब पंडवानी सुनी जाती है तो उसका अपना अलग ही […]
September 7, 2021 सरे राह चलते मिल गया था, गुरुदेव कहने वाला..
स्मृति शेष : योगेश देवले
🔻कीर्ति राणा ।
मेरा योगेश देवले से सरे राह परिचय हुआ था, […]
June 20, 2025 विपक्ष की आवाज दबा रही मोदी सरकार : औजला
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के रूबरू कार्यक्रम में अमृतसर सासंद गुरजीत सिंह औजला।
कोई […]
December 8, 2022 आगामी चुनाव में बीजेपी किसान मोर्चे की होगी अहम भूमिका – रणदिवे
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नगर एवं […]
June 18, 2020 रेलवे ने चीन की कम्पनी से खत्म किया अरबों का करार.. नई दिल्ली : लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की कायराना हरकत के बाद देशभर में चीन के खिलाफ […]
November 20, 2020 संगठन तय करेगा हारे हुए मंत्रियों का भविष्य- सिंधिया
भोपाल : उपचुनाव में बीजेपी को मिली भारी सफलता के बाद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया […]