इंदौर : रविवार का दिन इंदौर के बाशिंदों के लिए राहत भरा रहा। हालांकि 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत जरूर हुई लेकिन नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या में खासी कमीं आई। इसी के साथ कोरोना से मुक्त हुए 5 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया।
8 नए पॉजिटिव मरीज मिले..
शनिवार को 49 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से शासन- प्रशासन के साथ आम लोगों की चिंता भी बढ़ गई थी, लेकिन रविवार को 159 सैम्पलों की जांच में 138 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 10 सैम्पल रिजेक्टेड रहे जबकि 11 सैम्पल पॉजिटिव निकले। इनमें 8 इंदौर के हैं। 2 पॉजिटिव खरगौन के और 1 धार का है। प्रक्रियागत सैम्पल्स की संख्या 300 बताई गई है।रविवार को मिले 8 पॉजिटिव मरीजों के साथ इंदौर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 306 हो गई है।
600 नए सैम्पल जांच हेतु भेजे गए।
सीएमएचओ कार्यालय के मुताबिक रविवार को 600 सैम्पल्स जांच के लिए भेजे गए जिनमें 478 इंदौर के हैं। 122 अन्य जिलों से प्राप्त हुए हैं।
एमवायएच की ओपीडी में रविवार को 79 मरीजों की जांच की गई इनमें से 27 संदिग्ध पाए गए। उनका उपचार किया जा रहा है।
7 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज ।
रविवार इस मायने में भी राहत भरा रहा कि एमआरटीबी अस्पताल से 7 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इनमें 5 इंदौर के और 2 खरगौन के हैं। डिस्चार्ज किये गए इंदौर के पांचों मरीज टाटपट्टी बाखल के हैं। इनके नाम नजमा बी, अनीसा बी, कहकशा, इमरान और फरहान बताए गए हैं।
Related Posts
November 21, 2019 साध्वी प्रज्ञा को डिफेंस पैनल में लेने पर भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी पर कसा तंज भोपाल : रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सदस्य […]
November 5, 2021 बीजेपी कार्यालय में नजर आई दीप पर्व की रौनक, माता महालक्ष्मी के पूजन में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने की शिरकत
इंदौर : जावरा कम्पाउण्ड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर दीपावली महापर्व के शुभ […]
March 24, 2020 आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढाकर 30 जून की गई नई दिल्ली : कोरोना महामारी के चलते कारोबार, उद्योग- धंधों और आम लोगों पर पड़ रहे विपरीत […]
March 3, 2021 बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने नंदकुमार चौहान के निधन पर जताया शोक, अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के […]
January 7, 2017 घायलों को अस्पताल पहुंचाओ, 2000 का इनाम पाओ नई दिल्ली। दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के मददगारों के लिए दिल्ली सरकार […]
March 14, 2020 20 मार्च तक दी जा सकेंगी रिपोर्टिंग स्पर्धा के लिए प्रविष्टियां इंदौर : शहर के पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब के प्रतिष्ठा आयोजन स्व. […]
March 23, 2023 इंदौर से जुड़े मुद्दों को हमेशा तरजीह देते थे स्व. छजलानी
इंदौर : (राजेंद्र कोपरगांवकर) दो दशक पूर्व बिकने से पहले तक नईदुनिया सिर्फ इंदौर ही […]