इंदौर : अमर शहीद हेमू कालानी के जन्मदिन पर देशभर के गणमान्य नागरिकों ने संसद भवन स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं शहीद हेमू कालानी का ये जन्मशताब्दी वर्ष भी है। उनकी जयंती पर संसद भवन में माल्यार्पण किया गया है और अब वर्ष भर देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
19 साल की उम्र में शहीद हो गए थे हेमू कालानी।
अंग्रेज सरकार की नींव हिला देने वाले शहीद हेमू कालानी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ अखण्ड भारत के सक्खर शहर के स्टेशन से कुछ दूर रेल की पटरियों को उखाडऩे की योजना बनाते समय गिरफ्तारी के बावजूद अपने साथियों का नाम उजागर नहीं होने दिया था।
वीर हेमू कालानी हिमालय की भांति अडिग खड़े रहे। जेल की कठोर यातनाओं के बावजूद अंग्रेज सरकार शहीद हेमू कालानी के मनोबल को नहीं तोड़ पाई। 19 साल की उम्र में ही अंग्रेज सरकार ने उन्हें फांसी दे दी थी।
Related Posts
February 25, 2024 संसाधनों का सतत प्रयोग समाज के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी : कुलपति डॉ. रेणु जैन
चेंजिंग बिजनेस पेराडाइम्स पर दो दिवसीय प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का हुआ […]
August 5, 2021 वाहन चोर गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 11 मोटसाइकिलें की गई बरामद
इंदौर : वाहन चोरी करने वाली गैंग के 4 बदमाश पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते […]
March 19, 2020 सिद्धि विनायक के बाद हाजी अली में भी प्रवेश पर लगाई गई रोक मुंबई. देश में कोरोना वायरस के अब तक 173 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें […]
February 2, 2017 आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज, FIR का आदेश
नई दिल्ली.बलात्कार के आरोप में जेल में बंद विवादित धर्मगुरु आसाराम बापू की जमानत […]
December 13, 2018 सीएम के लिए कमलनाथ का नाम तय..! नई दिल्ली: कांग्रेस ने सरकार बनाने लायक बहुमत तो जुटा लिया पर अपना सीएम चुनने में उसके […]
May 30, 2023 प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए आपदा प्रबंधन के आयामों पर डाला जा रहा प्रकाश
आपदा प्रबंधन पर दिया जा रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण
एसजीएसआईटीएस व डीएमआई का संयुक्त […]
August 28, 2023 पराली से ईंधन बनाने वाला देश का सबसे बड़ा उत्पादक बना रिलायंस
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रिकॉर्ड 10 महीने में लगा पहला कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) […]