इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर शहरी क्षेत्र में पाए गए नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मद्देनजर शुक्रवार को दो नये कंटेनमेंट एरिया घोषित किए हैं। इन कंटेनमेंट एरिया के लिए अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को इंसीडेंट कमांडर बनाया गया है। जिन घरों में पॉजिटिव के केस पाये गये हैं, उन घरों को एपीसेंटर घोषित किया गया है।
इस बारे में जारी आदेश के अनुसार साउथ तुकोगंज (इन्द्रप्रस्थ टॉवर के पीछे) और खातीवाला टेंक (सिंधी कॉलोनी के सामने) को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
आवागमन रहेगा प्रतिबंधित।
संक्रमण की रोकथाम हेतु कंटेनमेंट एरिया में आवागमन पूरीतरह प्रतिबंधित रहेगा। इस एरिया में अंदर आना एवं बाहर जाना भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा। कंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए दलों का गठन भी किया गया है। समस्त दल कोरोना वायरस संदिग्ध केस की मानिटरिंग प्रतिदिन करेंगे, एवं कोरोना संक्रमण के संभावित लक्षण जैसे बुखार, खांसी, गले में दर्द एवं श्वास लेने में तकलीफ आदि लक्षण आने पर वरिष्ठों को सूचना देना सुनिश्चित करेंगे। कोविड-19 के सस्पेक्टेड केस की मानिटरिंग करेंगे। पॉजिटिव मरीजों के परिजन, निकट संपर्क को कोरेंटाइन कराना, उनका फॉलोअप लेना आदि कार्य भी दलों द्वारा किया जाएगा।
Related Posts
August 23, 2026 इंदौर की मैथिलानियों ने सहेजी मिथिला की संस्कृति
सखी बहिनपा का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
इंदौर : मिथिला की भाषा, संस्कृति, […]
September 30, 2021 स्वर्णिम विजय मशाल की सम्मान के साथ की गई अगवानी, सैनिक और सैन्य परिवारों का किया गया अभिनंदन
इंदौर : वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50वें वर्ष में प्रवेश होने […]
June 22, 2022 निगम के सभी सफाई कर्मियों को स्थाई करेंगे, 5 हजार नए भर्ती भी करेंगे- शुक्ला
महापौर ना होने के बाद भी इंदौर को प्रथम लाने के लिए सफाई कर्मियों को बधाई दी।
इंदौर […]
December 1, 2018 बीजेपी को भी लग गया है वंशवाद का ग्रहण- उषा ठाकुर इंदौर: महू विधानसभा से चुनाव लड़ी बीजेपी प्रत्याशी उषा ठाकुर का एक वीडियो तेजी से वायरल […]
October 17, 2022 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग यूनिट का प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 8 डिजिटल बैंकिंग यूनिट खोली।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने […]
July 7, 2020 संभागायुक्त ने आईडीए की योजनाओं का लिया जायजा, मिडिल क्लास की जरूरतों को ध्यान में रखने के दिए निर्देश इंदौर : संभाग आयुक्त पवन शर्मा ने आईडीए अधिकारियों की बैठक बुलाकर प्राधिकरण के कार्यों […]
May 19, 2023 एआई की बदौलत 200 साल का होगा मानव जीवन
अगले 15 वर्षों में घर - घर में काम करेगा रोबोट।
दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर […]