नेमा को बुरहानपुर व सिलावट को नेपानगर का दायित्व

  
Last Updated:  July 25, 2021 " 11:25 pm"

भोपाल : मध्य प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा और एक लोकसभा चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भोपाल में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रस्तावित उप चुनाव की रणनीति पर चर्चा के साथ कार्य योजना तैयार की गई। खंडवा लोकसभा की सभी विधानसभाओं में मंत्रीगण और संगठन की ओर से एक वरिष्ठ कार्यकर्ता अथवा प्रदेश का पदाधिकारी मनोनीत किया गया। पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह संगठन की ओर से इंदर सिंह परमार मंत्री मप्र शासन को बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।खंडवा लोकसभा उपचुनाव में नेपानगर विधानसभा का दायित्व मंत्री तुलसी सिलावट और प्रदेश उपाध्यक्ष बहाददुर सिंह सौंधिया को दिया गया है। स्थानीय पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाकर ये नेता उपचुनाव में जीत की रणनीति तैयार करेंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *