इंदौर : राजस्थान के दौसा में अर्चना शर्मा नामक डॉक्टर द्वारा खुदकुशी किए जाने को लेकर देशभर में चिकित्सक बिरादरी में उपजे आक्रोश को देखते हुए राजस्थान सरकार ने दौसा एसपी को हटाने के साथ सम्बन्धित थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया है। यही नहीं एफआईआर से धारा 302 भी हटा दी गई है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा के अध्यक्ष डॉ. सुमित शुक्ला, सचिव डॉ. मनीष माहेश्वरी और पूर्व पदाधिकारी डॉ. संजय लोंढे ने भी दौसा में डॉ. अर्चना शर्मा की खुदकुशी के लिए स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि राजस्थान सरकार द्वारा इस मामले में की गई कार्रवाई पर आईएमए ने सन्तोष जताया है पर उंसका कहना है कि यह तात्कालिक कार्रवाई है। इस तरह की घटनाएं दुबारा न हो, इसका स्थाई समाधान खोजना जरूरी है।
केंद्रीय स्तर पर बनें डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट।
आईएमए ने मांग की है कि डॉक्टरों की सुरक्षा और उन्हें आपराधिक कानूनों से संरक्षण प्रदान करने के लिए केंद्रीय स्तर पर कानून बनाया जाना चाहिए ताकि फिर किसी डॉक्टर को इसतरह का कदम उठाने के लिए मजबूर न होना पड़े।आईएमए ने उक्त कानून को डॉ. अर्चना शर्मा का नाम देने की भी मांग की है।
Related Posts
December 13, 2023 राजगढ़ के सांसी गैंग के शातिर बदमाश को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
आरोपी थाना बोडा जिला राजगढ के 04 गंभीर धाराओं में पंजीबद्ध अपराधों में चल रहा था […]
August 9, 2020 घर- घर विराजेंगी गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाएं..! इंदौर : पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दस दिनी गणेशोत्सव के दौरान घर- घर में […]
October 2, 2023 नियमितीकरण नहीं हुआ तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे तुलसी नगर के रहवासी
तीन अक्टूबर को सैकड़ों रहवासी कलेक्टर जन सुनवाई में अंतिम बार कॉलोनी के नियमितीकरण की […]
April 22, 2024 पानी वाले बाबा इंदौर को जलसंकट से बचाने के बताएंगे उपाय
इंदौर : तरूण भारत संघ के संस्थापक और पूरे देश में पानी वाले बाबा के नाम से प्रख्यात जल […]
February 21, 2023 जनसुनवाई में पहुंची कविता को मिली आर्थिक मदद
सैकड़ों लोगों की समस्याओं का जनसुनवाई में किया गया समाधान।
इंदौर : प्रति मंगलवार की […]
February 11, 2021 21 फरवरी को इंदौर आएंगे कमलनाथ, कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे शिरकत
इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी नगर निगम, नगर पंचायतों, नगर पालिका के […]
April 20, 2022 माहेश्वरी समाज के शिविर में शरीर व मन को स्वस्थ्य रखने के बताए जाएंगे उपाय, 24 को डेमो
इंदौर : माहेश्वरी समाज,इंदौर द्वारा समाज के लोगों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन निकट […]