इंदौर : राजस्थान के दौसा में अर्चना शर्मा नामक डॉक्टर द्वारा खुदकुशी किए जाने को लेकर देशभर में चिकित्सक बिरादरी में उपजे आक्रोश को देखते हुए राजस्थान सरकार ने दौसा एसपी को हटाने के साथ सम्बन्धित थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया है। यही नहीं एफआईआर से धारा 302 भी हटा दी गई है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा के अध्यक्ष डॉ. सुमित शुक्ला, सचिव डॉ. मनीष माहेश्वरी और पूर्व पदाधिकारी डॉ. संजय लोंढे ने भी दौसा में डॉ. अर्चना शर्मा की खुदकुशी के लिए स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि राजस्थान सरकार द्वारा इस मामले में की गई कार्रवाई पर आईएमए ने सन्तोष जताया है पर उंसका कहना है कि यह तात्कालिक कार्रवाई है। इस तरह की घटनाएं दुबारा न हो, इसका स्थाई समाधान खोजना जरूरी है।
केंद्रीय स्तर पर बनें डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट।
आईएमए ने मांग की है कि डॉक्टरों की सुरक्षा और उन्हें आपराधिक कानूनों से संरक्षण प्रदान करने के लिए केंद्रीय स्तर पर कानून बनाया जाना चाहिए ताकि फिर किसी डॉक्टर को इसतरह का कदम उठाने के लिए मजबूर न होना पड़े।आईएमए ने उक्त कानून को डॉ. अर्चना शर्मा का नाम देने की भी मांग की है।
Related Posts
October 31, 2020 साई आराधना के साथ संपन्न हुआ शाही भंडारा, अंतिम दिन भी हजारों लोगों ने ग्रहण की भोजन प्रसादी
इंदौर : एबी रोड स्थित बिच्छू दास की बगीची पर चल रहे शाही साई भंडारे में पांचवें और […]
November 21, 2024 लालबाग में 21 हजार बालिकाएं सामूहिक रूप से करेंगी महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र का पाठ
एक हजार कन्याओं का किया जाएगा पाद पूजन।
रविवार, 24 नवंबर को लालबाग परिसर में होगा […]
April 27, 2025 आतंकियों की गोली से मारे गए बेगुनाह पर्यटकों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई गई संवेदना।
इंदौर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में […]
August 7, 2021 टोक्यो ओलिम्पिक : भारत के नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास,भाला फेंक में जीता गोल्ड मैडल
टोक्यो ओलिम्पिक : जो उम्मीद भाला फेंक में नीरज चोपड़ा से लगाई जा रही थीं, उनपर खरा उतरते […]
April 29, 2023 तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस के खून में है : वीडी शर्मा
भोपाल : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के जरिए कांग्रेस पर […]
October 8, 2020 कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल, 21 फीसदी पर पहुंचा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के रोकथाम की सारी कवायदें व्यर्थ साबित हो रही हैं। बीते दो- तीन […]
December 12, 2019 अमित सोनी अब 3 दिन की रिमांड पर एमआईजी पुलिस के हवाले इंदौर : संझा लोकस्वामी के प्रबंध सम्पादक जीतू सोनी के पुत्र अमित सोनी को अब एमआईजी थाने […]