इंदौर : नगर निगम द्वारा रिमूवल की कार्रवाई किए जाने के खिलाफ भंवरकुआ क्षेत्र स्थित होटल 25 ऑवर्स के संचालको ने हाईकोर्ट की शरण ली पर उन्हें अंतरिम राहत नहीं मिल पाई। नगर निगम की ओर से अधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव ने पैरवी करते हुए हाईकोर्ट में स्पष्ट किया कि उक्त होटल बिना अनुमति लिए अवैध रूप से बनाई गई है। नोटिस देने के बावजूद होटल संचालक द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर नगर निगम ने रिमूवल की कार्रवाई की। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
60 हजार स्क्वेयर फ़ीट अवैध निर्माण को हटाया।
बता दें कि ज़ोन -13 के तहत सर्वानंद नगर स्थित होटल 25 आवर्स के संचालक मनजीत भाटिया व लवदीप भाटिया के विरूद्ध बिना अनुमति के अवैध निर्माण तथा होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर निगम द्वारा पूर्व में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया गया था। नोटिस अवधि बीतने के बाद भी अवैध निर्माण नही हटाने पर शुक्रवार को जिला, पुलिस व निगम प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में होटल 25 आवर्स में बने ग्राउण्ड बैंकेट हॉल, टेरेस रेस्टोरेन्ट, 45 कमरे सहित 60 हजार स्के. फीट के अवैध कंट्रक्शन को निगम की रिमूवल गैंग द्वारा 8 पोकलेन, जेसीबी व 150 से अधिक लेबर के जरिए तोड़ दिया गया।
कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी अनूप गोयल, रिमूव्हल विभाग के अश्विन जनवदे, भवन अधिकारी दीपक गरगटे, बबलु कल्याणे, जिला-पुलिस प्रशासन के अधिकारी व पुलिस बल उपस्थित थे।
Related Posts
May 3, 2017 उद्धव की मोदी को नसीहत- मन की नहीं अब करें गन की बात नई दिल्ली. कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन आंफ कंट्रोल पर दो भारतीय जवानों के क्षत विक्षत […]
October 5, 2021 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त 3 बदमाश व 4 सिकलीगर गिरफ्तार, 10 पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपी पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में आए […]
September 25, 2021 पुलिया से नाले में जा गिरी अनियंत्रित कार, तीन युवकों की मौत, तीन घायल
इंदौर : बडगोंदा थाना क्षेत्र के समीप इंदौर की ओर तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर […]
May 15, 2018 मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल: पीयूष को वित्त, राज्यवर्धन राठौर को सूचना प्रसारण नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कई केंद्रीय मंत्रियों के विभागों में […]
January 23, 2022 मातृभाषा उन्नयन संस्थान के ऑनलाइन कवि सम्मेलन में देशभर के रचनाकारों ने किया काव्यपाठ
इन्दौर : कोरोना के कारण कार्यक्रमों में सीमित उपस्थिति के चलते मातृभाषा उन्नयन संस्थान […]
April 13, 2017 ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपी के सीएम प्रोजेक्ट, मिला फ्री हैंड, बांटेंगे टिकट,दिल्ली में हुआ फैसला मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस का […]
April 7, 2024 सवारी के साथ लूट करने वाले ऑटो चालक और उसके साथी गिरफ्तार
फरियादी से लूटे गए रुपए और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद।
इंदौर : संयोगितागंज […]