इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में रविवार को राम नवमी का उत्सव उत्साह, उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया । मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्म के अवसर पर श्रद्धालुओं में अपूर्व उत्साह देखा गया । हजारों की संख्या में दर्शनार्थी सुबह से ही मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए थे।
दिगम्बर बुआ नाइक ने पेश किया कीर्तन।
सुबह 10 बजे नागपुर के ख्यात कीर्तनकार दिगम्बर बुआ नाईक ने श्रीराम जन्म के कीर्तन की शुरुआत की। उन्होंने राजा दशरथ को श्रवण द्वारा दिए गए श्राप की कथा से कीर्तन की शुरुआत की । कीर्तन के दौरान रामायण के अनेक प्रसंगों का वर्णन उन्होंने किया।
जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाया राम जन्मोत्सव।
दोपहर ठीक 12 बजे घंटे, घड़ियाल, झांझ, शंख ध्वनि और जय जय श्रीराम के जयघोष के बीच राम जन्म सम्पन्न हुआ । महिलाओं ने पालना व अंगाई गीत गाए। बाद में महाआरती की गई।
इस अवसर पर मंदिर का फूलों और गुब्बारों से आकर्षक व दर्शनीय श्रृंगार किया गया था। महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र पहन कर श्रीराम की पूजा अर्चना की ।सभी को पंजरी प्रसाद का वितरण किया गया।
Related Posts
January 6, 2017 चुनाव बाद बजट पेश करने की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय बजट को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पेश […]
November 6, 2020 मतगणना वाले दिन 10 नवम्बर को ड्राई डे घोषित
इंदौर : जिले में सांवेर विधानसभा उप निर्वाचन के मतगणना के परिप्रेक्ष्य में 10 नवम्बर को […]
January 26, 2024 मराठी व्यंजन और संस्कृति की सौगात तरुण जत्रा 26 जनवरी से
50 से भी अधिक स्वादिष्ट मराठी व्यंजनों का जायका और महाराष्ट्र की लावणी का ले सकेंगे […]
July 24, 2020 कोयला मंत्रालय के वृक्षारोपण अभियान में लगाए जाएंगे 6 लाख से अधिक पौधे.. नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री […]
March 9, 2022 बजट में सांवेर के लिए कई सड़कों और उद्वहन सिंचाई परियोजना के प्रावधान पर मंत्री सिलावट ने जताई खुशी
भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसी राम […]
February 28, 2020 घर होता है बच्चों के संस्कारों की पहली पाठशाला- आचार्यश्री इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज का कहना है कि […]
July 27, 2021 कमलनाथ के नेतृत्व में ही 2023 का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सिंधिया की वजह से बीजेपी को होगा नुकसान- लक्ष्मण सिंह
इंदौर : प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत नहीं है। कमलनाथ के नेतृत्व में […]