इंदौर : दशहरा मैदान पर चल रहे नौ दिवसीय “सबके राम” राम जन्म उत्सव मेले का समापन रविवार को हुआ। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की प्रतिकृति को निहारने और भगवान श्रीराम दरबार के दर्शन करने रामनवमी पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे । 9 दिनों में करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने राम मंदिर के दर्शन कर अपने आप को कृतार्थ किया।
उत्सव समिति के महेंद्र चौहान प्रवीणा अग्निहोत्री और अमित जैन ने बताया कि रविवार को सुबह के सत्र में भगवान का अभिषेक किया गया और राम रक्षा स्त्रोत ,श्री सूक्त, पुरुष सूक्त के साथ हवन कर 108 आहुतियां अर्पित की गई। दोपहर 12:00 बजे भगवान श्रीराम का प्रकट उत्सव मनाया गया। इस दौरान फूलों की वर्षा करके प्रभु श्रीराम की आरती की गई। शाम को 1100 से अधिक दीपक लगाकर भगवान के जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। गोबर से बने दीपक लोक संस्कृति मंच द्वारा उपलब्ध कराए गए। इसी के साथ राम दरबार के समक्ष छप्पन भोग अर्पित किए गए और भगवान गणेश, श्रीराम, शिवशंकर, मां अंबे और पवनपुत्र हनुमान की आरती की गई । रात्रि 8:00 बजे राम स्तुति और राम वंदना के साथ इस उत्सव मेले का समापन किया गया।
Related Posts
January 27, 2021 बीजेपी कार्यालय में उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस, नगर अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
इंदौर : गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर भाजपा कार्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में […]
July 26, 2020 गुना में इलाज के अभाव में मरीज की मौत शिवराज सरकार के संवेदनाहीन होने का प्रतीक- श्रीनिवास गुना : हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना के सरकारी अस्पताल में सुनील धाकड़ नामक मरीज की इलाज […]
January 10, 2020 सत्ता के अहंकार में चूर हो गई है कमलनाथ सरकार- शिवराज इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र […]
December 11, 2022 ‘अपना इंदौर – सदैव प्रथम’ के सम्मान को बरकरार रखें इंदौर वासी – मुख्यमंत्री चौहान
नवाचारों में अग्रणी इंदौर में अब हर घर जल पहुंचाने में सौर ऊर्जा का होगा उपयोग।
अपने […]
October 28, 2020 क्रिस्टोफर हेनरी गेल…. लाइसेंस टू किल…
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
सात मैच और केवल एक जीत , अंक तालिका में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम […]
September 1, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त आरोपी पकड़ाया
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया […]
November 3, 2017 ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल CM शिवराज सिंह चौहान की सबसे बड़ी कार्रवाई यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस की लापरवाही की परतें दर परते […]