इंदौर : माहेश्वरी समाज,इंदौर द्वारा समाज के लोगों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन निकट भविष्य में किया जा रहा है। शिविर में शरीर व मन को किसतरह स्वस्थ्य और प्रसन्न रखा जा सकता है, इसपर कार्यशाला के जरिए प्रकाश डाला जाएगा।
माहेश्वरी समाज इंदौर के अध्यक्ष राजेश मुंगड, मंत्री विजय लड्ढा और प्रचार मंत्री अजय सारड़ा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में मेडिटेशन व एरोबिक्स के साथ खानपान में बदलाव कर शरीर व मन को तंदुरुस्त रखने के गुर भी सिखाए जाएंगे।
24 अप्रैल को होगा डेमो।
प्रचार मंत्री अजय सारड़ा ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के पहले एक दिन का डेमोंस्ट्रेशन रविवार 24 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ से 10 बजे तक बनवारीलाल जाजू सभागृह, छत्रीबाग में आयोजित किया जा रहा है। श्री सारड़ा ने माहेश्वरी समाज बंधुओं और माता- बहनों से आग्रह किया है कि वे इस डेमोंस्ट्रेशन में शामिल होकर खुद को शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ्य और निरोगी रखने के तरीकों से रूबरू हों।
इस डेमो और शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील माहेश्वरी समाज इंदौर के संयोजक कैलाश मुंगड, अजय लाहोटी, सीमा गगरानी और सीमा माहेश्वरी ने की है।
।
Related Posts
February 13, 2023 मप्र की आर्थिक उड़ान को कोई नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री चौहान
19.76 प्रतिशत के साथ मध्यप्रदेश में सबसे तेज है आर्थिक विकास दर।
मुख्यमंत्री चौहान […]
January 28, 2017 बढ़ेगी ATM से कैश विड्रॉअल की लिमिट, अब एक बार में निकलेंगे 24 हजार नई दिल्ली।अगले कुछ दिनों में आप एक बार में ही एटीएम से 24 हजार रुपये निकाल सकते हैं। […]
September 25, 2022 नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान और जागरूक रहकर ही ह्रदय रोग से बचा जा सकता है – डॉ. मोदी
हृदय रोग से संबंधित प्रशिक्षण व नि:शुल्क लिपिड प्रोफाइल परीक्षण शिविर का बड़ी संख्या […]
April 3, 2024 आईएमए के नए पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ
इंदौर को मेडिकल हब बनाया जाना चाहिए- कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : आयएमए इंदौर की नवीन […]
April 17, 2017 सूचना का अधिकार और चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद आजादी से पहले स्वाधीनता के लिये लड़े
अब सूचना के अधिकार के लिये संघर्ष करें
इन्दौर। देश […]
January 22, 2018 हरियाणाः यमुनानगर में 12वीं के छात्र ने लेडी प्रिंसिपल को मारी तीन गोलियां, मौत हरियाणा के यमुनानगर में आज स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले […]
August 30, 2021 अवनि ने टोक्यो पैरा ओलिम्पिक में भारत को दिलाया गोल्ड
टोक्यो : पैरा ओलिम्पिक में अवनि लेखरा ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया। राजस्थान के जयपुर […]