भोपाल : रेलवे बोर्ड द्वारा गाड़ियों के वातानुकूलित डिब्बों में लिनेन, कम्बल तथा डिब्बों के अंदर पर्दों पर लगाई गई पाबंदी तत्काल प्रभाव से वापस लेने के बाद भोपाल मण्डल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने मण्डल से प्रारम्भ/समाप्त होने वाली गाड़ियों में लिनेन, कम्बल की सप्लाई शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे।इसके अनुपालन में गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस एवं 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति एक्सप्रेस व 12186 रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस भी लिनेन, कम्बल की सप्लाई शुरू कर दी गई थी।अब मण्डल से प्रारंभ/समाप्त होने वाली अन्य गाड़ियों में भी लिनेन, कम्बल की सप्लाई शुरू कर दी गई है।
ज्ञात हो कि रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा कोविड-19 महामारी एवं कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए ट्रेनों से यात्रियों की आवाजाही के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी किया गया था, जिसमें लिनेन, कंबलों तथा ट्रेनों के भीतर के पर्दों पर पाबंदी लगाई गई थी, जिसे तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए जाने के उपरांत पुनः गाड़ियों में यह सुविधा बहाल हो गई है।
Related Posts
March 31, 2021 45 वर्ष से अधिक आयु के मंडी व्यापारी और कर्मचारियों का टीकाकरण 1 अप्रैल से।
इंदौर : कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ प्रदेश में युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे टीकाकरण […]
March 3, 2023 5 मार्च को प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में लॉन्च होगी लाडली बहना योजना
राजधानी के जम्बूरी मैदान में जुटेंगी लगभग एक लाख बहनें।
इसी माह प्रारंभ हो जाएगा […]
November 5, 2020 कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, नफरत फैलाने का है आरोप
भोपाल : धर्म संस्कृति समिति के महमंत्री डॉक्टर दीपक रघुवंशी की शिकायत पर विधायक आरिफ […]
November 23, 2024 इस बार पूरी ताकत के साथ राज करते नजर आएंगे राष्ट्रपति ट्रंप
फ्रेंड्स ऑफ़ मध्यप्रदेश का तेजी से 17 देशों में विस्तार हुआ : प्रमित माकोड़े।
इंदौर : […]
February 16, 2022 पंचम निषाद का रजत जयंती संगीत समारोह 25 फरवरी से
इन्दौर : शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था 'पंचम निषाद'अपने कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने […]
September 23, 2021 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया,चार आरोपी धराए, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण व नकदी सहित सट्टा पर्चियां बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना लसूडिया की संयुक्त कार्रवाई में, आईपीएल क्रिकेट मैच […]
December 13, 2022 बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशिक बुधवार को मीडियाकर्मियों से रूबरू होंगे
इंदौर : बीबीसी वर्ल्ड सर्विस सेंटर (न्यूज डेस्क और बुलेटिन्स) के आउटपुट एडिटर, ख्यात […]