इंदौर : साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इंदौर पुलिस, लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है।इसके तहत
विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम ने प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में पहुंचकर, स्टूडेंट्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने, अपनी 159 वीं कार्यशाला में करीब 300 स्टूडेंट्स को साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों से अवगत कराया। उन्हें पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की शिकायतों की केस स्टडी के आधार पर, विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों की जानकारी दी।
सभी स्टूडेंट्स से कहा कि जिस प्रकार हम हमारी असल जिंदगी में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो हम अपनी वर्चुअल दुनिया में क्यों लापरवाह बन जाते हैं। अतः हम जागरूकता और सावधानी के साथ अपनी डिजिटल लाइफ को भी सुरक्षित बनाएं।
इस अवसर पर संस्थान के स्टूडेंटस, सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होनें भी साइबर सुरक्षा की इन बारिकियों को समझा।
Related Posts
July 25, 2020 सीएम शिवराज के संक्रमित पाए जाने से मचा हड़कंप, संपर्क में आए लोग खुद को कर रहे होम क्वारनटाइन इंदौर : सीएम शिवराज के कोरोना संक्रमित पाए जाने से सियासी हलकों में हड़कम्प मच गया है। […]
February 8, 2024 इंदौर जिले में अनियमितता पाए जाने पर 11 पटाखा दुकानें, फैक्ट्री व गोदाम सील
इंदौर : हरदा की घटना के मद्देनजर इंदौर जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त दलों द्वारा […]
June 19, 2021 पहली बार वर्चुअल होगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, निकाय चुनाव को लेकर हो सकता है मंथन..!
भोपाल : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 जून को होगी, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष […]
September 23, 2022 महिला पुलिसकर्मियों को वित्तीय प्रबंधन के सिखाए गुर
मुंबई व बैंगलोर से आई वित्तीय विशेषज्ञों ने, महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को […]
August 20, 2022 इस्कान मंदिर में राधा – गोविंद का दर्शन लाभ लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सुबह पंचामृत से हुई कलश पूजा।
शाम को मथुरा-वृंदावन के फूलों और पोषाक में सजे […]
April 27, 2020 कार्य पर उपस्थित नहीं होनेवाले पैरामेडिकल स्टॉफ पर गिरी गाज इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने दो दिन पूर्व शैल्बीअस्पताल के पैरामेडिकल स्टॉफ 13 सदस्यों […]
November 12, 2019 अग्रश्री कपल्स ने शहर को यातायात में भी नम्बर वन बनाने का लिया संकल्प इंदौर : अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रश्री कपल्स का दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट […]