इंदौर : शुक्रवार को रतलाम दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है कि कांग्रेस ने 70 सालों में देश के लिए कुछ नहीं किया पर जिन स्कूलों में नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान पढ़े हैं, उन्हें कांग्रेस ने ही बनवाया था। उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा उनकी सरकार पुलिस, प्रशासन और पैसे के दम पर चल रही है। 17 महीने बाद चुनाव होने हैं। अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
कांग्रेस प्रशांत किशोर के भरोसे नहीं।
कमलनाथ ने रतलाम में पत्रकारों से चर्चा के दौरान रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में कहा कि उनका बहुत अनुभव है, जिसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा पर हम प्रशांत किशोर के भरोसे नहीं हैं। अब राजनीति स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित हो गई है। हम गांव- गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर चुनाव लड़ेंगे।
शिवराज सरकार की कलाकारी को देखें अमित शाह।
गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर कमलनाथ का कहना था कि वे देखें कितनी बुरी हालत है प्रदेश की। शिवराज सरकार की कलाकारी देखें। जनता परेशान है, केवल झूठी घोषणाएं की जा रहीं हैं। जनता समझदार है, सब समझती है।
Related Posts
September 29, 2023 हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए जवाहर टेकरी खदान में विसर्जित की गई श्री गणेश की मूर्तियां
इंदौर : गुरुवार को समूचे शहर में 100 से अधिक स्थानों पर गणेश मूर्तियों को एकत्रित करने […]
September 16, 2023 इंदौर में भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित, कई बस्तियां हुई जलमग्न
नगर निगम,फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव में जुटी।
वर्षा प्रभावित […]
October 12, 2023 जीएसटी की पिछली तीन बैठकों में लिए निर्णयों की सेमिनार में की गई समीक्षा
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और इंदौर सीए शाखा द्वारा जीएसटी काउंसिल की पिछली 3 […]
September 27, 2020 निर्धारित दरों से अधिक राशि नहीं ले सकेंगे अस्पताल, हाई कोर्ट ने दिए निर्देश
जबलपुर : हाई कोर्ट जबलपुर ने (नर्सिंग होम्स एण्ड क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स) कोविड-19 […]
June 8, 2021 पौने दो फ़ीसदी पर पहुंची संक्रमण दर, ज्यादातर मरीज हुए रिकवर
इंदौर : अनलॉक होने के बाद भी इंदौर में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार गिर रहा है। ये इस […]
July 19, 2024 इंदौर के आसपास ड्रोन की मदद से किया जा रहा बीजारोपण
सांसद लालवानी की पहल पर ड्रोन की मदद से किया जा रहा पीपल के बीजों का रोपण।
इंदौर : […]
April 19, 2021 पुलिस मुख्यालय में कोरोना की दस्तक, कई अधिकारी हुए संक्रमित
भोपाल : पुलिस मुख्यालय भोपाल में कई वरिष्ठ अधिकारी संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया […]