इंदौर : राहगीर को मिला महंगा मोबाइल उसने ईमानदारी का परिचय देते हुए ट्रैफिक पुलिस को सौंपा। ट्रैफिक पुलिस ने उसके मालिक का पता लगाकर मोबाइल उसे लौटा दिया।
दरअसल, शनिवार 23 अप्रैल को यातायात प्रबंधन पुलिस के सूबेदार राजू सांवले बंगाली चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य कर रहे थे, उसी दौरान राहगीर इमरान ने एक मोबाइल उन्हें देते हुए कहा कि सर यह किसी का मोबाइल गिर गया था मुझे मिला है, आप संपर्क कर मोबाइल मालिक को लौटा दीजिए। यह कहकर वो वहां से निकल गया। कुछ देर बाद उक्त मोबाइल का मालिक रणधीर सिंह निवासी कालिन्दी टाउन का फोन आया की सर सुबह बाइक से ऑफिस जाते वक्त मेरा मोबाइल कहीं गिर गया है। सूबेदार राजू सांवले ने बताया कि बंगाली चौराहा पर एक राहगीर को यह मोबाइल मिला था जो मेरे पास है, आप यहां आकर ले जाइए। कुछ ही समय बाद मोबाइल मालिक ने बंगाली चौराहा पर आकर अपना मोबाइल प्राप्त किया और राहगीर इमरान व सूबेदार राजू सांवले को मोबाइल सुरक्षित लौटाने के लिए धन्यवाद दिया।
Related Posts
July 11, 2021 जानापाव से निकलने वाली तीन नदियों को किया जाएगा पुनर्जीवित- उषा ठाकुर
इंदौर : महू परिक्षेत्र स्थित जानापाव की पहाड़ी से साढ़े सात नदियों का उद्गम होता है। इन […]
August 25, 2024 प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में खोले जाएंगे गीता भवन केंद्र…
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन जन्म से लेकर निर्वाण तक कर्म प्रधान रहा, जो हमारे लिए आज भी […]
June 3, 2024 अमूल दूध की कीमतों में की गई दो रुपए की बढ़ोतरी
अहमदाबाद : अमूल ब्रांड के नाम से दूध और दूध उत्पादों की मार्केटिंग करने वाले गुजरात […]
August 16, 2026 रिश्तों की जटिलताओं में उलझे रहस्य व रोमांच से भरपूर नाटक ‘खेळ’ का दमदार मंचन
नाट्य भारती की प्रभावी प्रस्तुति के साथ 21वीं सानंद नाट्य स्पर्धा का समापन
इंदौर : […]
July 1, 2022 उदयपुर का बर्बर हत्याकांड कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का परिणाम – भार्गव
इंदौर : भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र […]
November 15, 2020 हुजूर इस कदर भी न इतरा के चलिए….
🌷 नरेंद्र भाले 🌷
बरसों पहले शेखर कपूर ने 'मासूम' बनाई थी,जिसमें मदहोश नसीर तथा सईद […]
April 8, 2022 सीएम शिवराज को गरीब, निम्न व मध्यम वर्ग की चिंता सबसे ज्यादा
मुख्यमंत्री बिजली बिल राहत योजना के प्रमाण-पत्र वितरित
एक लाख रूपए तक बकाया होने पर […]