इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. आगामी 6, 7 एवं 8 मई 2022 को अभिनव कला समाज में मीडियाकर्मियों के बच्चों के लिए तीन दिवसीय कार्टून एवं चित्रकारी कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट देवेन्द्र शर्मा इस कार्यशाला में बच्चों को प्रशिक्षण देंगे।
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला ने बताया कि कार्यशाला में बच्चों के लिए मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला के अंतिम दिन बच्चों को मैजिक भी सिखाया जाएगा। कार्यशाला के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 50 बच्चों का पंजीयन किया जाएगा। मोबाईल नंबर 9826667063, 9575102593 पर पंजीयन कराया जा सकता है। कार्यशाला का समय प्रातः 8:00 से 9:30 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण से संबंधित समस्त सामग्री आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
श्री शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षणकर्ता देवेन्द्र शर्मा की कार्टूनिस्ट के रूप में देश-व्यापी पहचान है। उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाज़ा गया है। श्री शर्मा ने लंबे समय तक नईदुनिया में कार्टूनिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। नवभारत टाइम्स के बाद वे इन दिनों अमर उजाला के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Related Posts
March 13, 2025 बातों के बताशे वाला बजट, जनहित सफाचट : कमलनाथ
वित्त मंत्री ने पिछले बजट में की गई किसी घोषणा का हिसाब नहीं दिया।
किसान, महिलाओं और […]
May 5, 2023 नहीं माने दीपक जोशी, शनिवार को थामेंगे कांग्रेस का हाथ
मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी की मान - मनौव्वल भी काम नहीं आई।
इंदौर : पूर्व मंत्री […]
October 20, 2024 सानंद के मंच पर भारतीय इतिहास के कालजयी व्यक्तित्व ‘चाणक्य’ पर केंद्रित नाटक का मंचन
इंदौर : अखंड भारत का स्वप्न देखने वाले एक संघर्षशील शिक्षक की अद्भुत गाथा पर केंद्रित […]
March 6, 2025 बब्बर खालसा का सक्रिय आतंकी यूपी में पकड़ाया
कौशांबी : बब्बर खालसा इंटरनेशनल और ISI मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी, पंजाब के अमृतसर […]
December 11, 2020 मौसम में घुली ठंडक को देखते हुए निगमायुक्त ने दिए अलाव जलाने के निर्देश
इन्दौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने मावठा गिरने से मौसम में आए बदलाव को देखते हुए समस्त […]
November 9, 2020 कोरोना से जंग जीतने के करीब हैं हम पर सतर्कता जरूरी- आचार्यश्री
इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से ज़िले के […]
December 11, 2024 शकर व्यापारियों से एडवांस पेमेंट लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : शहर के कई शक्कर व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को क्राइम […]