विशेष साज-सज्जा के साथ ही ग्राहकों का करेंगे पेय पदार्थों से स्वागत
इंदौर : गौरव दिवस के संबंध में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में शहर के मध्य में स्थित पुराने बाजारों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक मालिनी गौड़, पूर्व विधायक गोपी नेमा, अपर कलेक्टर अभय बेडेकर और सितलामाता बाजार, मरोठिया बाजार, बोहरा बाजार, पीपली बाजार, सांठा बाजार आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि इंदौर गौरव दिवस के आयोजन के तहत इन पुराने बाजारों में विशेष साज-सज्जा की जाएगी। ग्राहकों का स्वागत मिश्री, चॉकलेट, केरी का पना, जल जीरा, ठंडाई आदि से किया जाएगा। सितलामाता बाजार में वस्त्रों के माध्यम से अलग-अलग कलर थीम पर सजावट की जाएगी। इन संगठनों ने अपने-अपने स्तर पर अधिकतम दस प्रतिशत तक का डिस्काउंट देने का निर्णय भी लिया। पुराने बजारों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे अपने गौरवशाली इतिहास को बताने के लिए चित्र प्रदर्शनी भी लगाएंगे।
Related Posts
March 24, 2022 मूलाधार रंग महोत्सव में 8 नाटकों का होगा मंचन
इंदौर : विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में सहस्त्रार थिएटर के बैनर तले 6 दिवसीय 'मूलाधार […]
June 13, 2022 कांग्रेसियों ने ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, राहुल गांधी से पूछताछ का किया विरोध
इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए […]
August 30, 2021 मृतक कन्हैया भील की पत्नी को मंत्री ठाकुर व सखलेचा ने प्रदान की राहत राशि की एफडी
इंदौर : पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री ऊषा ठाकुर एवं […]
June 10, 2022 सानंद के मंच पर नाटक छुपे रुस्तम का मंचन 11 – 12 जून को होगा
इंदौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहोँ के लिए नाटक छुपे रुस्तम का मंचन आगामी 11-12 […]
August 9, 2020 भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर किया सम्मान इंदौर : अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन (अगस्त क्रांति) की 78 वी वर्षगांठ पर शहर काँग्रेस […]
March 15, 2022 शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब पर रोक को कर्नाटक हाईकोर्ट ने जायज ठहराया, याचिकाएं खारिज
बंगलुरु: शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब पहनने पर रोक लगाने के कर्नाटक सरकार के फैसले को […]
March 23, 2017 दिनदहाड़े हुआ युवक का अपहरण, भोपाल पुलिस ने पूरे शहर में की घेराबंदी,लड़का राजगढ़ जिले के कुरावर से बरामद
भोपाल। शहर […]