कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के बयान पर गृहमंत्री मिश्रा का पलटवार।
भोपाल : पीएम मोदी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा जहरीला सांप कहे जाने पर मप्र के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि खरगे 10 जनपथ पर रिचार्ज कराने जाते हैं। कांग्रेस की
मानसिकता और संस्कृति ही जहरीली है। ये जनाधार विहीन लोग हैं।
दिग्विजय सिंह के कांग्रेस को जोड़ने वाले बयान पर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि दिग्विजयसिंह जो भी बोल रहे हैं, पहले से बोलते आएं हैं पर कमलनाथ नहीं समझ रहे हैं। दिग्विजय सिंह की सभा में कोई नहीं आता। वे
कांग्रेसजनों को इकट्ठा करते हैं और जहरीले बोल बोलते हैं।
कमलनाथ ने एक भी घोषणा पूरी नहीं की।
कमलनाथ के वचन पत्र में दी गई घोषणाओं को जल्दी पूरा करने संबंधी बयान पर गृहमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि 943 घोषणाएं कमलनाथ कर चुके हैं, एक भी पूरी नहीं की।
रेलियां निकालकर राहुल – प्रियंका बोलेंगे झूठ।
गृहमंत्री ने कहा कि यूपी में प्रियंका और राहुल ने कई रैलियां की थी, परिमाण सामने है। अब एमपी में भी दोनों रैलियां निकालेंगे और झूठ बोलेंगे पर यहां भी उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।
Related Posts
July 15, 2023 तलावली चांदा तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
मंत्री सिलावट ने बच्चों की मौत पर जताया दुःख।
शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी […]
August 26, 2021 कोरोना को लेकर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं- शिवराज
इंदौर : कोरोना ऐसा वायरस है, जो कभी भी रूप बदल सकता है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत […]
July 31, 2024 31जुलाई को सीएसी के साथ स्वच्छ वायु संघ लॉन्च करेगा इंदौर नगर निगम
इंदौर : इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत नगर निगम […]
November 22, 2023 दीपावली जैसे त्योहार अखंड भारत की भावना को मजबूती देते हैं
टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और सीए इंदौर शाखा के दीपावली मिलन समारोह में बोले मुख्य […]
September 27, 2020 22 फीसदी के ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 7 और मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने शनिवार को पौने पांच सौ का आंकड़ा पार कर लिया। ग्रोथ रेट भी […]
November 22, 2019 अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्न इंदौर : अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। इसमें […]
May 8, 2024 आईपीएल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया, 08 आरोपी गिरफ्तार
बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप,टैबलेट व 90 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामग्री की गई जब्त […]