इंदौर : प्रेमी जोड़े ने नर्मदा नदी की नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के पानी में तैरते शव खरगोन जिले के बड़वाह के पास एक नहर में मिले हैं। पुलिस को इनकी आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इंदौर से करीब 60 कि.मी. दूर जाकर प्रेमी युगल ने बाइक खड़ी कर दी। पहले दोनों ने साथ मे हाथ बांध लिए और नहर में कूद गए।
युवक की गुमशुदगी की एरोड्रम थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट।
घटना शुक्रवार रात 8 बजे के दरमयान की बताई जा रही है। शनिवार सुबह बड़वाह-सनावद के बीच एक्वाडक्ट नहर में दोनों के शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। कुछ दूर हाइवे पर बाइक खड़ी थी, जिसमें मोबाइल,मास्क और अन्य सामान मिला है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार एफएसएल टीम के मौके पर पहुंचने के बाद शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए। सूचना मिलने पर मृत युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि युवक के लापता होने पर इंदौर के एरोड्रम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक हेमंत चौहान हरदा जिले के गंभीर गांव का निवासी है। फिलहाल वह इंदौर में मैकेनिक का काम करता था। मृत युवती की पहचान नहीं अभी नहीं हो पाई है।
Related Posts
July 30, 2021 पीवी सिंधू का विजय अभियान जारी, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
टोक्यो ओलंपिक में भारत फिलहाल एक पदक से आगे नही बढा है और पदक तालिका में 46वें स्थान पर […]
May 29, 2021 प्रभारी मंत्री सिलावट ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा, लोगों से की टीका लगवाने की अपील
इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी व जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को जिले के […]
February 27, 2023 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मद्देनजर इंदौर पुलिस का चेकिंग अभियान
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होलकर स्टेडियम में खेला जाना है अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट […]
January 18, 2021 पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने केरल वासियों के बीच की इंदौरी पोहे की ब्रांडिंग
इंदौर : मप्र की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर इन दिनों केरल के प्रवास पर हैं। वे […]
April 15, 2024 क्षेत्र क्रमांक 02 में डेढ़ लाख मतों से जिताएंगे लालवानी को
कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया गया संकल्प।
विधानसभा 2 लाखों वोट से जीतने वाली विधानसभा […]
August 3, 2019 अभ्यास वर्ग में सांसदों के साथ पीछे की पंक्ति में बैठे पीएम मोदी…! नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी सांसदों के प्रशिक्षण शिविर में हैरत में डालने वाला नजारा […]
September 29, 2020 कलियुग के पाप, ताप और सन्ताप नष्ट करने की कथा है भागवत- चैतन्य महाराज
इंदौर : शरीर के रोग तो डाॅक्टर दूर कर देते हैं लेकिन मन के रोग भागवत से ही दूर हो सकते […]