इंदौर : सिरपुर तालाब स्थित दावलशाह वली सरकार की दरगाह बीच तालाब में स्थित है । जहाँ 16 वा उर्स चल रहा है। इस मौके पर सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग अपने साथियों सहित सरकार को चादर पेश करने पहुँचे।उन्होंने दावल शाह वली सरकार के उर्स पर चादर पेश कर इंदौर में अमन, चैन, शांति और सौहार्द्र कायम रहने की दुआ की । उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते 2 साल तक किसी तरह के धार्मिक आयोजन प्रतिबंधित थे । इस साल परवरदिगार की कृपा से सामान्य स्थिति है। इसके चलते दवालशाह वली सरकार की बारगाह में उपस्थित होकर चादर पेश की गई। साथ ही मंजूर बेग़ ने यहाँ की गई चाक चौबंद व्यवस्थाओं के लिए सदर सादिक पटेल को बधाई प्रेषित की । इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोहराब पटेल, दरगाह सदर सादिक पटेल, सर्वधर्म संघ उपाध्यक्ष रियाज़ खान, समीर बेग़, राजेश चौहान, गोलू शेख,आशीष राय सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
Related Posts
August 25, 2023 विधानसभा दो की बस्तियों में पहुंची अतिथि विधायक संगीता बेन
विधानसभा क्षेत्र की बस्तियों में जाकर प्रवासी विधायक संगीता पटेल ने किया […]
September 4, 2021 बढ़ती महंगाई और बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया धरना- प्रदर्शन
इंदौर : महिला कांग्रेस ने बढ़ती महँगाई और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ […]
April 2, 2019 कांग्रेस के घोषणापत्र में गरीब, किसान और युवाओं को साधने का प्रयास नई दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना घोषणापत्र जारी किया। […]
November 1, 2022 कृष्णपुरा छत्री घाट का होगा सौंदर्यीकरण, नदी की होगी सफाई
प्रवासी भारतीय करेंगे हेरिटेज वॉक।
मप्र के स्थापना दिवस पर अभ्यास मंडल के दीपोत्सव […]
August 10, 2024 सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग में 50 फीसदी नाबालिग बालिकाओं ने छोड़ा घर
पुलिस की केस स्टडी में ये तथ्य हुआ उजागर।
18% को नहीं पता यह अपराध है।
इंदौर : […]
September 27, 2020 सीएम का काफिला रोक कर पालकों ने सौंपा ज्ञापन, निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की
इंदौर : जागृत पालक संघ के नेतृत्व में पालकों ने सांवेर की सभा के बाद हेलीपेड की ओर […]
November 21, 2021 स्व. कैलाश राजानी स्मृति चर्म रोग शिविर में सैकड़ों मरीजों का परीक्षण कर दी गई निःशुल्क दवाइयां
देवास : पूज्य सिंध हिन्दू पंचायत के बैनर तले युवा उद्योगपति स्वर्गीय कैलाश राजानी की […]