इंदौर : सुने मकानों की रैकी कर चोरी करने वाले 02 बदमाश अपने नाबालिग साथी सहित हीरानगर पुलिस की गिरफ्त में आ गए।कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद इन बदमाशों को पकड़ा जा सका। आरोपियो के कब्जे से लेपटॉप, सोने-चांदी के जेवर, चांदी के सिक्के, नकदी, आर्टीफिशियल ज्वैलरी एवं अन्य कीमती सामान सहित लाखों का माल बरामद किया गया आरोपियों से पूछताछ में थाना हीरानगर क्षेत्र की 02 नकबजनी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, वे सूने मकान से कीमती वस्तुओं को चोरी कर उसे सस्ते दामों पर अन्य लोगो को बेच देते थे, और उनसे प्राप्त पैसो से अपने महंगे शौक एवं गर्लफेंड का खर्चा उठाते थे। आरोपियों एवं विधि का उल्लंघन करने वाले बालक से उक्त घटनाओं के अतिरिक्त अन्य घटनाओं के संबंध में भी मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जा रही है, जिससें अन्य घटनाओं के भी खुलासा होने की संभावना है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपियों के नाम पते।
(1) दीपक धाकड़ पिता बबलू धाकड़ उम्र 20 साल नि. सुखलिया गांव थाना बाणगंगा इंदौर।
(2) आशीष पिता धन्नालाल कलम उम्र 18 साल नि. 285/4 स्कीम नंबर 78 थाना लसुड़िया जिला इंदौर।
(3) 01 विधि का उल्लंघन करने वाला बालक।
Related Posts
June 5, 2021 दोहरे हत्याकांड के दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच अभी भी हैं फरार
इंदौर : चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर हत्याकांड में चंदननगर पुलिस ने तीन […]
December 14, 2023 महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने आरोपी को गुना से किया गिरफ्तार
रावजी बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में कैंची घोंपकर की गई थी महिला की हत्या।
शारीरिक […]
June 23, 2021 शांति दादा ने ही दिलाई थी रेडीमेड कॉम्प्लेक्स की सौगात
कीर्ति राणा इंदौर। शहर के रेडिमेड गारमेंट्स कारोबार को देश-विदेश में पहचान दिलाने के […]
January 9, 2024 कान्ह और सरस्वती नदी को प्रदूषण मुक्त करने हेतु बनाया जाएगा एक्शन प्लान
कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम एवं प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के साथ की […]
February 17, 2021 नमन ओझा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया सन्यास
इंदौर : भारतीय टीम के पूर्व विकेट कीपर नमन ओझा ने दो दशक तक घरेलू क्रिकेट में शानदार […]
October 14, 2020 कांग्रेस पर बीजेपी ने किया जवाबी हमला, चलाया ‘मैं भी शिवराज हूं’ अभियान
इंदौर :भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में […]
April 25, 2020 इंदौर प्रेस क्लब ने करवाई पत्रकारों की स्क्रीनिंग.. इंदौर : कोरोना से जुड़ी खबरें अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों तक पहुंचाने में जुटे मैदानी […]