इंदौर : इंदौर जिले में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के उददेश्य से प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने एक आदेश जारी कर सराय, होटल, लॉज व धर्मशाला में रूकने वाले व्यक्तियों की जानकारी थाने एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को देना अनिवार्य किया है।कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा इन्दौर सराय अधिनियम-1867 की धारा 8 के अन्तर्गत जारी आदेशानुसार इन्दौर जिले के नगरीय क्षेत्र एवं राजस्व सीमा में आने वाले समस्त सराय, धर्मशाला, होटल, तथा लॉज के मालिकों / प्रबंधकों को अपने होटल, लॉज, सराय एवं धर्मशाला में ठहरने वाले व्यक्तियों की दैनिक जानकारी संबंधित थाना प्रभारी एवं निकटतम कार्यपालिक दण्डाधिकारी को लिखित में प्रस्तुत करना होगी। उक्त सूचना संबंधित अधिकारियों के पास अगले दिवस शाम 5 बजे तक भेजना अनिवार्य है। यह आदेश 18 जुलाई 2022 तक लागू रहेगा।
Related Posts
August 2, 2019 जरूरत से ज्यादा तबादले ठीक नहीं- लक्ष्मण सिंह इंदौर: कमलनाथ सरकार बहुत मजबूत है। किसी के इशारे पर ये सरकार गिरनेवाली नहीं है। सरकार को […]
January 1, 2024 पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने उठाए जरूरी कदम
मंगलवार सुबह तक सामान्य हो जाएगी स्थिति ।
ऑयल कंपनी, पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के […]
April 1, 2020 इंदौरियों के लिए सुकून भरी खबर, कोरोना पीड़ित 20 मरीज हुए ठीक इंदौर : कोरोना के बढ़ते मामलों से आम लोग जरूर चिंतित हैं पर कलेक्टर मनीष सिंह आश्वस्त हैं […]
September 9, 2022 मालवा मिल की झांकी में नजर आएगा राम दरबार
इंदौर : मालवा मिल सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति का ये 88 वा वर्ष है। समिति ने तीन झांकियां […]
July 25, 2025 उद्योगपतियों ने प्रदर्शन कर निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन
निगमकर्मियों द्वारा उद्योगपति के साथ दुर्व्यवहार पर जताया रोष, की कार्रवाई की […]
September 26, 2021 आईपीएल के मैच पर चलाया जा रहा ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया, नकदी व उपकरण सहित करोड़ों का हिसाब- किताब जब्त
इंदौर : आनलाइन क्रिकेट का सट्टा चलाने वाले आरोपियों को क्राइम ब्राँच इंदौर व थाना तिलक […]
December 14, 2020 संभागायुक्त ने जिला कलेक्टरों से अस्पतालों में पॉवर बैकअप इंतजामों की तलब की रिपोर्ट
इंदौर : संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ने इंदौर संभाग के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं […]