बैतूल : बैंक आफ महाराष्ट्र के चर्चित गबन कांड के आरोपी तत्कालीन सहायक प्रबंधक विनय कुमार ओझा को मुलताई के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है। सोमवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया था।
पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से पहले उन्हें जेल वारंट पर जेल भेजा गया। इसके बाद उनके अधिवक्ता की ओर से प्रस्तुत जमानत आवेदन पर सुनवाई की गई। आवेदन को स्वीकार कर उन्हें जमानत दे दी गई। उन पर सवा करोड़ के गबन मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है।विनय कुमार ओझा, पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता हैं।
वर्ष 2014 में बैंक आफ महाराष्ट्र में सवा करोड़ के गबन के मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी विनय कुमार ओझा आठ साल से फरार थे।
Related Posts
November 8, 2019 मण्डल अध्यक्षों के चुनाव के लिए बीजेपी ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। नगर के सभी […]
April 12, 2020 कोरोना ने छीनी 2 और लोगों की जिंदगी, मृतक संख्या हुई 32, संक्रमितों की तादाद पहुंची तीन सौ के करीब इंदौर : कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रकोप चिंतित करने वाला है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के […]
June 29, 2020 फिर 4 मरीजों की मौत, 49 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि इंदौर : कोरोना का संक्रमण थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं और न ही मृत्यु दर में […]
September 4, 2020 मप्र सरकार ने 5 माह का टैक्स किया माफ, प्रदेश भर में शुरू होगा बसों का संचालन भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम जनता के हित में बस आपरेटर्स की टैक्स माफी की […]
April 10, 2020 शहर कोरोना मुक्त होने तक लॉकडाउन बनाए रखने के कलेक्टर ने दिए संकेत इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि जब […]
March 14, 2023 स्कीम नंबर 74 में घर के बाहर टहल रहे युवक की चेन लूट ले गए बाइक सवार बदमाश
इंदौर : लूट, चोरी, अवैध वसूली,महिलाओं पर अत्याचार, गुंडागर्दी, हत्या जैसी संगीन […]
May 5, 2017 इंदौर पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता 70 लाख के पुराने नोटो के पकड़ाया आरोपी इंदौर पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता 70 लाख के पुराने नोटो के पकड़ाया आरोपी इंदौर के […]