इंदौर : नगर निगम इंदौर सहित जिले की आठ नगर परिषदों में आम निर्वाचन की अधिसूचना शनिवार 11 जून को जारी की गई। इसी के साथ नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो गया। इंदौर नगर निगम में पार्षद और महापौर पद के लिए तथा आठों नगर परिषदों में पार्षद पद के निर्वाचन होंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए स्थान का निर्धारण कर दिया गया है।
कलेक्टर कार्यालय में लिए जाएंगे नामांकन पत्र।
महापौर पद के लिए कलेक्टर कार्यालय के न्यायालयीन कक्ष-101 में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकते है। इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-एक से 17 तक के लिए अनुविभागीय अधिकारी राऊ के जी-7 स्थित न्यायालयीन कक्ष में, वार्ड क्रमांक-18 से 36 तक के लिए तहसीलदार कनाड़िया के जी-10 स्थित न्यायालयीन कक्ष में, वार्ड क्रमांक-37 से 54 तक के लिए अनुविभागीय अधिकारी बिचौली हप्सी के जी-3 स्थित न्यायालयीन कक्ष में, वार्ड क्रमांक-55 से 64 तक के लिए तहसीलदार बिचौली हप्सी के जी-9 स्थित न्यायालयीन कक्ष में, वार्ड क्रमांक-65 से 73 एवं वार्ड क्रमांक 82 से 85 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी खुड़ैल के जी-7 स्थित न्यायालयीन कक्ष में और वार्ड क्रमांक-74 से 81 तक के लिए अपर कलेक्टर के जी-11 स्थित न्यायालयीन कक्ष में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जाएंगे।
नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए 6 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है।
Related Posts
March 5, 2023 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शीघ्र प्रारंभ होगी बायपास सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट
सांसद लालवानी और संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने ली बैठक।
इंदौर : इंदौर में अंगदान को […]
January 4, 2022 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का शुरू हुआ टीकाकरण, इंदौर में पहले दिन 52 हजार बच्चों ने लगवाया टीका
इंदौर : इंदौर जिले में सोमवार से उमंग और उत्साह के साथ मिशन 15-18 प्रारंभ हुआ। इस मिशन […]
July 11, 2021 बाजारों, पर्यटन स्थलों में बढ़ रही भीड़ कोरोना को दे रही पलटवार का मौका, घट- बढ़ रहे हैं संक्रमित मामले..!
इंदौर : बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट व पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ कोरोना को पलटवार का […]
June 7, 2025 हथियारों की तस्करी करने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर : अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले बदमाश को थाना आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्त में […]
June 18, 2023 सानंद गोष्ट सांगा प्रतियोगिता में भाग्यश्री कामथ प्रथम स्थान पर रही
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा आयोजित आजी - आजोबा गोष्ट सांगा प्रतियोगिता का फायनल शनिवार […]
July 31, 2022 देशसेवा के सपने को लक्ष्य बनाकर देव ने तय किया एनडीए का सफ़र
(राजेंद्र कोपरगांवकर) : देश प्रेम का जज्बा तो सभी के दिल में होता है पर ऐसे लोग कम ही […]
October 11, 2018 करोड़ों का आसामी निकला निगम अधिकारी इंदौर: नगर निगम के अधिकारी अभय राठौर के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू द्वारा मारे गए छापे में […]