इंदौर : नगर निगम इंदौर सहित जिले की आठ नगर परिषदों में आम निर्वाचन की अधिसूचना शनिवार 11 जून को जारी की गई। इसी के साथ नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो गया। इंदौर नगर निगम में पार्षद और महापौर पद के लिए तथा आठों नगर परिषदों में पार्षद पद के निर्वाचन होंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए स्थान का निर्धारण कर दिया गया है।
कलेक्टर कार्यालय में लिए जाएंगे नामांकन पत्र।
महापौर पद के लिए कलेक्टर कार्यालय के न्यायालयीन कक्ष-101 में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकते है। इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-एक से 17 तक के लिए अनुविभागीय अधिकारी राऊ के जी-7 स्थित न्यायालयीन कक्ष में, वार्ड क्रमांक-18 से 36 तक के लिए तहसीलदार कनाड़िया के जी-10 स्थित न्यायालयीन कक्ष में, वार्ड क्रमांक-37 से 54 तक के लिए अनुविभागीय अधिकारी बिचौली हप्सी के जी-3 स्थित न्यायालयीन कक्ष में, वार्ड क्रमांक-55 से 64 तक के लिए तहसीलदार बिचौली हप्सी के जी-9 स्थित न्यायालयीन कक्ष में, वार्ड क्रमांक-65 से 73 एवं वार्ड क्रमांक 82 से 85 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी खुड़ैल के जी-7 स्थित न्यायालयीन कक्ष में और वार्ड क्रमांक-74 से 81 तक के लिए अपर कलेक्टर के जी-11 स्थित न्यायालयीन कक्ष में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जाएंगे।
नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए 6 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है।
Related Posts
September 29, 2023 मालवा मिल परिसर में विघ्नहर्ता श्रीगणेश का पूजन कर की गई आरती
मालवा मिल परिसर में किया गया झाकियों का पूजन,संतो के साथ कांग्रेस नेता भी उपस्थित […]
December 15, 2021 जगदगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की चीन, पाक को ललकार, यदि वे युद्ध चाहते हैं तो हम भी तैयार हैं
इंदौर,: जगदगुरु शंकराचार्य, पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने चीन और […]
October 11, 2020 राजेंद्रनगर राम मंदिर में की गई सत्यनारायण पूजा
इंदौर : सर्वजन कल्याणार्थ अधिक मास निमित्त सत्यनारायण पूजन राम मंदिर राजेन्द्र नगर में […]
February 9, 2021 युवा वाहन जागृति यात्रा से राममय हुआ शहर, बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी की शिरकत
इंदौर : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अधिकाधिक निधि संग्रहण को लेकर निकाली जा […]
October 6, 2023 ‘चौधरी को टिकट नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं’ का नारा समर्थकों ने किया बुलंद
देपालपुर विधानसभा के राजेंद्र चौधरी समर्थकों का बीजेपी कार्यालय पर किया जंगी […]
December 30, 2020 भय, राग और द्वेष इंसान के सबसे बड़े शत्रु हैं- अण्णा महाराज
इंदौर : दत्त जयंती के अवसर पर सदगुरु अण्णा महाराज ने सुखी और संतुष्ट जीवन का मंत्र देते […]
June 5, 2024 जीवन में सफलता के साथ सार्थकता भी होनी चाहिए : नवाथे
15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का समापन।
इंदौर : 19 मई से चल रहे संघ शिक्षा वर्ग विशेष का […]