इंदौर : बीजेपी ने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद ऐन मौके पर दो बदलाव किए। पहला बदलाव वार्ड 56 में किया गया। यहां से कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय ने युवराज उस्ताद की पत्नी स्वाति काशिद को टिकट दिलवा तो दिया पर इससे पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई। युवराज उस्ताद के आपराधिक रिकॉर्ड की शिकायत भोपाल तक कर दी गई। नतीजा ये हुआ की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को स्वाति काशिद का टिकट वापस लेने का ऐलान करना पड़ा। इसके बाद ऐन मौके पर गजानद गावड़े को वार्ड 56 से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया।
वार्ड 21 से अब गणेश गोयल बीजेपी उम्मीदवार होंगे।
वार्ड 21 से बीजेपी ने पहले सुयश शर्मा को टिकट दिया था। बाद उनका टिकट काटकर गणेश गोयल को बीजेपी प्रत्याशी बना दिया गया। इस वार्ड से कांग्रेस के चिंटू चौकसे चुनाव लड़ रहे हैं, जो दमदार प्रत्याशी हैं। बताया जाता है कि उनके सामने सुयश शर्मा कमजोर प्रत्याशी माने जा रहे थे, इसके चलते उनकी जगह गणेश गोयल को चुनाव मैदान में उतारा गया। पार्टी नेताओं का मानना है कि श्री गोयल चिंटू चौकसे को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
Related Posts
January 27, 2023 इंदौर, भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट में 259 करोड़ में दिया गया पटरी बिछाने का ठेका
32 किलोमीटर का ठेका टैक्समाको कम्पनी को मिला।
इस माह इंदौर-भोपाल प्रोजेक्ट में […]
October 3, 2024 शारदीय नवरात्रि पर अन्नपूर्णा मंदिर में होंगे नियमित अनुष्ठान
मां के अभिषेक, सहस्त्रार्चन और कन्या पूजन के साथ शुरू हुआ नवरात्रि महोत्सव।
इंदौर : […]
June 16, 2025 बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अनवर कादरी के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अनवर डकैत द्वारा लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के खुलासे की […]
February 22, 2021 बड़े भैया के हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे कमलनाथ, शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की
इंदौर : बीजेपी के वयोवृद्ध नेता और बड़े भैया के संबोधन से शहर में अपनी अलग पहचान रखने […]
July 29, 2020 आश्रमों पर कार्रवाई हुई तो सीएम आवास के सामने डेरा जमाएगा सन्त समाज- कम्प्यूटर बाबा इंदौर : कमलनाथ सरकार के सत्ता से बेदखल होने के कारण राजनीतिक सन्त कम्प्यूटर बाबा भी […]
December 20, 2024 शकरखेड़ी स्थित जमीन पर बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
महापौर भार्गव ने किया संबंधित जमींन का निरीक्षण।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने […]
March 26, 2022 कलेक्ट्रेट से लालबाग तक सड़क किनारे लग रही अवैध सब्जी मंडी हटाई गई, 6 टन सब्जी जब्त
इंदौर : कलेक्टर तिराहे से लालबाग पैलेस तक सडक किनारे लगने वाली अस्थाई फल-सब्जी की […]