इंदौर : मतदाता सूचियों में इस बार भारी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसा कोई वार्ड नहीं था, जहां से मतदाता सूची से नाम गायब होने की शिकायत न मिली हो। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी के गृहक्षेत्र वार्ड 82 में भी कई लोगों ने उनका नाम मतदाता सूची से गायब होने की शिकायत की। नतीजा ये रहा की ऐसे तमाम लोग मतदान करने से वंचित हो गए।
जिला और सत्र न्यायाधीश का नाम भी सूची से नदारद।
इंदौर में जिला और सत्र न्यायाधीश मनीष श्रीवास्तव जब सीपीडब्ल्यूडी स्थित मतदान केंद्र पर सपत्नीक मतदान करने पहुंचे तो यह जानकर हैरान रह गए कि उनका और पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने विधानसभा और लोकसभा, दोनों चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग किया था। ऐसे में उनका नाम मतदाता सूची से गायब कैसे हो गया ये सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने से उन्हें बिना मतदान के ही निराश होकर लौटना पड़ा। न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने इसे प्रशासन की गंभीर चूक और लापरवाही बताते हुए अपनी नाराजगी जताई।
पूरे शहर में ऐसे सैकड़ों लोग हैं, जिनके नाम मतदाता सूची से गायब होने से वे वोट नहीं डाल सके। कई परिवारों में कुछ सदस्यों के नाम थे तो कुछ के गायब, इससे साफ नजर आता है की मतदाता सूची को बनाने में लापरवाही बरती गई है। आगामी वर्षों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी होने हैं, अतः जिला प्रशासन को जिनके नाम मतदाता सूची से गायब हैं, उन्हें फिर से जुड़वाने की पहल करनी चाहिए।
Related Posts
March 22, 2022 गेर निकलने के दौरान सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक व पार्किंग में भी नहीं आई कोई परेशानी
इंदौर : रंगपंचमी पर निकली गेर व फाग यात्रा में लाखों लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद जिला […]
September 10, 2021 मंदसौर में मासूम बालिका के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान की फांसी की सजा पर हाईकोर्ट की मुहर
इंदौर : मंदसौर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी इरफान की फाँसी की सजा को […]
September 29, 2020 कलियुग के पाप, ताप और सन्ताप नष्ट करने की कथा है भागवत- चैतन्य महाराज
इंदौर : शरीर के रोग तो डाॅक्टर दूर कर देते हैं लेकिन मन के रोग भागवत से ही दूर हो सकते […]
February 3, 2022 जयराज उज्जैनी और सिराज अहमद के बीच होगा कैरम स्पर्धा का फाइनल
इंदौर : राजीव टाइम्स के जयराजसिंह उज्जैनी और डिजियाना न्यूज के सिराज अहमद ने एकतरफा […]
August 12, 2020 छह फीसदी से ऊपर बना हुआ है कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट, 34 सौ से ज्यादा बैकलॉग सैम्पलों की होनी है जांच…? इंदौर: कोरोना संक्रमण के मामले लगातार डेढ़ सौ के ऊपर बनें हुए हैं। ग्रोथ रेट भी साढ़े छह […]
September 3, 2024 काफिला रुकवाकर सीएम ने महिला से खरीदे अमरूद, खुद खाए, स्टॉफ को भी खिलाए
इंदौर : आमजन से जुड़ने रहने में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तरह वर्तमान […]
July 14, 2022 राजस्थान में वारदात कर इंदौर में फरारी काट रहे दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : बूंदी राजस्थान के धारा 307 के प्रकरण में फरार 02 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की […]