नगरीय निर्वाचन – 2022
शनिवार को मतगणना कर्मियों का पहला प्रशिक्षण।
इंदौर : इंदौर जिले में नगरीय निर्वाचन के मतों की गणना 17 जुलाई को होगी। मतगणना के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इंदौर नगर निगम सहित जिले के सभी आठों नगर परिषदों में मतगणना कार्य के लिए लगभग एक हजार अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। मतगणना कर्मियों का पहला प्रशिक्षण शनिवार सुबह 10 बजे से होलकर साइंस कॉलेज में आयोजित किया गया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना का कार्य नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। स्टेडियम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के मतों की गणना के लिए 6 कक्ष तथा डाक मतपत्रों की गणना के लिये दो कक्ष की व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के मतों की गणना 97 टेबलों पर तथा डाक मतपत्रों की गणना आठ टेबलों पर होगी। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर और दो सहायक रहेंगे। मतगणना का कार्य मतदान केन्द्र और वार्डवार होगा।
मतगणना कार्य में लगने वाले कर्मियों को होलकर साइंस कॉलेज में सुव्यवस्थित रूप से मतगणना का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शनिवार सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी मतगणना कर्मी प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
June 11, 2024 मानवीय संवेदनाओं के साथ रिश्तों की पड़ताल करता नाटक ‘इवलेसे रोप’
इंदौर : सई परांजपे हिंदी, मराठी फिल्म, टीवी और रंगमंच का जाना माना नाम है। उनके लिए […]
December 23, 2021 सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर काम कर रही बीजेपी, जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोले वरिष्ठ नेता
इंदौर : भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं ने शिविर […]
March 22, 2023 भूकंप के तेज झटकों से दहला दिल्ली – एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत
घरों से निकलकर बाहर भागे दहशत में आए लोग।
फिलहाल जान - माल की सूचना नहीं।
6.6 […]
March 17, 2021 चंदन नगर थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश जुबेर रासुका में निरुद्ध
इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने शातिर बदमाश जुबेर पिता यूसुफ को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा […]
January 23, 2022 इंटरनेट कालिंग कर महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्लैकमेंलिग करने वाले फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बन्दी बनाया […]
July 15, 2025 सवा माह तक मनेगा सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल का चालीहा पर्व
16 जुलाई से छत्रीबाग स्थित झूलेलाल मंदिर में अनेक आयोजन।
इंदौर : सिंधी समाज के […]
August 30, 2021 देशप्रेम की धुनों और तरानों से गूंजा नवश्रृंगारित गांधी हाल, बीएसएफ के बैंड और कलाकारों के नगमों ने बांधा समां
इंदौर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर गांधी हॉल रविवार शाम राष्ट्रभक्ति के रागों से गूंज उठा। […]