देवास : शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी देवास नगर निगम द्वारा जवाहर चौक में दुकानें और शौचालय के निर्माण का विरोध किया है। उनका कहना है कि जवाहर चौक में नगर निगम ने नए निर्माण का भूमि पूजन कर काम का शुभारंभ किया है जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। मनोज राजानी व कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कहा कि देवास शहर में कहीं भी जवाहर चौक जितना बड़ा स्थान नहीं है, जहां कोई बड़ा कार्यक्रम या सभा आयोजित की जा सके। कभी-कभी तो यह स्थान भी छोटा पड़ जाता है। बावजूद इसके, नगर निगम ने बिना सोचे समझे निर्णय लेते हुए जवाहर चौक में कुछ दुकानें और सुलभ कांप्लेक्स बनाने का निर्णय लेकर काम शुरू कर दिया जो कि अनुचित एवं बिना सोचे समझे बनाई गई कार्य योजना का नतीजा है। इस तरह से इतने बड़े सभा स्थल को छोटा कर देने और वहा सुविधा कांप्लेक्स बना देने से निश्चित रूप से वह क्षेत्र दूषित हो जाएगा।
इस संदर्भ में क्षेत्र के व्यापारियों एवं रोजमर्रा के कामों से अपना जीवन चलाने वाले कारोबारियों ने भी स्थानीय विधायक से मिलकर उक्त निर्माण का विरोध किया है, फिर भी निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगाई गई है।
राजानी व अन्य कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि नगर निगम देवास अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें एवं उक्त स्थान पर निर्माण नहीं करते हुए किसी अन्य स्थान का चयन कर वहां शौचालय का निर्माण करें।
Related Posts
July 26, 2022 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने ईडी के बोर्ड पर पोती कालिख, पुलिस ने कर दी धुनाई
इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी को दूसरी बार पूछताछ के लिए तलब […]
July 10, 2020 एसबीआई ने उपलब्ध कराएं 32 लाख के स्वास्थ्य उपकरण इंदौर : कोरोना संकट के समय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने समाज के प्रति दायित्व को निभाते हुए […]
July 19, 2021 यातायात को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से लिए सुझाव, स्पॉट निरीक्षण कर जानी समस्याएं
इंदौर : शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लोगों से सुझाव लिए […]
November 21, 2021 भोपाल व इंदौर में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : मप्र के बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की कवायद बहुत पुरानी है। […]
April 13, 2020 इंदौर में कोरोना से एक और मौत, 22 नए पॉजिटिव मरीज..! इंदौर : कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार सुबह 22 और […]
April 1, 2024 इंदौर – पुणे स्पेशल ट्रेन के फेरे 26 जून तक बढ़ाए गए
इंदौर : यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष किराए पर इंदौर- पुणे […]
January 6, 2017 चुनाव बाद बजट पेश करने की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय बजट को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पेश […]