इंदौर : चंदनगर पुलिस ने औरंगाबाद से दिल्ली के लिए भारी मात्रा में अवैध शराब ले जा रहे ट्रक को पकड़ा। ट्रक से किंगफिशर बीयर की अवैध शराब की कुल 1500 पेटी जब्त की गई।
पुलिस थाना चंदन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक NL01 AF3638 नावदापंथ से इंदौर शहर की ओर आ रहा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां भरी हुई हैं। मुखबिर की सूचना पर तत्काल चंदन नगर थाना प्रभारी अभय नेमा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तैयार कर चंदन नगर चौराहे पर लगाई गई। पुलिस टीम को जैसे ही वह ट्रक आता हुआ दिखा तो घेराबंदी कर ट्रक को रोका। ट्रक को चेक करने पर उसमें किंगफिशर बीयर की पेटियां भरी पाई गई। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम आशम पिता इदरीश खान उम्र 34 साल निवासी ग्राम पिपरोली थाना रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान का होना बताया। शराब के कागजात चेक करने पर वैधानिक रूट औरंगाबाद से दिल्ली वाया सेंधवा, रतलाम का होना पाया गया पर ट्रक चालक निर्धारित रूट से अलग इंदौर शहर में शराब लेकर आ रहा था, जिससे यह प्रतीत होता है की ट्रक चालक शराब को कहीं और बेचने की फिराक में था। 1500 किंगफिशर बीयर की पेटियों की कीमत लगभग 37 लाख रुपए होना पाई गईं। उक्त प्रकरण में थाना चंदन नगर पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से उक्त शराब के बारे में पूछताछ जारी है।
Related Posts
August 17, 2022 इंदौर में रहकर अन्य शहरों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश धराएं
इंदौर : इन्दौर में रहकर दूसरे शहरों में चोरी करने वाले 02 शातिर चोर, क्राइम ब्रांच […]
November 15, 2022 जनजातीय गौरव यात्रा में नजर आई आदिवासी लोक परम्परा की झलक
इंदौर : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए गए जनजातीय गौरव दिवस के तहत लालबाग मैदान पर […]
April 27, 2020 कार्य पर उपस्थित नहीं होनेवाले पैरामेडिकल स्टॉफ पर गिरी गाज इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने दो दिन पूर्व शैल्बीअस्पताल के पैरामेडिकल स्टॉफ 13 सदस्यों […]
April 25, 2021 रेमडेसीवीर निर्माता कम्पनी और दो बड़े अस्पतालों में मिलीभगत से अन्य अस्पतालों को नहीं मिल पा रहे इंजेक्शन- मालू
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने मांग की है कि दवाई कम्पनियों की […]
April 1, 2022 ‘चार सख्य चोवीस’में चार सहेलियों ने सुनाएं अपने लेखकीय अनुभव
इंदौर : सौ वर्ष से अधिक पुरानी मराठी भाषियों की साहित्यिक संस्था महाराष्ट्र साहित्य सभा […]
January 24, 2022 ब्रांडेड कम्पनी के नाम से कपड़े बेचने वाली गारमेंट शॉप पर पुलिस का छापा, लाखों रुपए कीमत के कपड़े व लोगो जब्त
इंदौर : ब्रांडेड कंपनी के नाम से कपड़े बेचने वाले मल्हारगंज क्षेत्र के बालाजी फैशन […]
November 7, 2020 मतदान के बाद फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, मौतों का भी बढ़ा ग्राफ..!
इंदौर : उपचुनाव के लिए मतदान होने के पहले तक कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट […]