भोपाल : मध्यप्रदेश नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष की आयु सीमा 25 से घटाकर 21वर्ष करने संबंधी अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। इससे 21साल के युवाओं का अध्मयक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब पार्षद, नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पद की पात्रता उम्र समान हो जाएगी। फिलहाल अध्यक्ष बनने के लिए पात्रता आयु 25 वर्ष या उससे अधिक निर्धारित थी। जबकि पार्षद पद के लिए पात्रता आयु 21 साल है। इसके कारण 21 वर्ष की आयु में पार्षद बनने वाला अध्यक्ष नहीं बन सकता है। अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद अब 21 वर्ष के युवा भी स्थानीय निकायों में अध्यक्ष बन पाएंगे। इसके लिए सरकार मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 में संशोधन करेगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुमोदन से राज्यपाल को अध्यादेश भेजा गया था। नगरीय विकास और आवास विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित करने के लिए फाइल विधि एवं विधायी विभाग को भेजी गई। विभागीय मंत्री ने अध्यादेश तैयार किया था। अध्यादेश में निकायों की सीमा परिवर्तन को दो माह पूर्व तक किया जा सकेग। पहले इसकी अवधि छह महीने थी।
Related Posts
May 8, 2024 हाइवे पर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : हाइवे पर मोटर साइकिल की लूट करने वाले शातिर लुटेरे, पुलिस थाना कनाडिया की […]
December 11, 2024 इंदौर में 450 करोड की लागत से 23 प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण
मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न।
शहर के एक जोन के वार्डो को पायलेट प्रोजेक्ट के तहत […]
May 3, 2025 मैनेजमेंट प्रीमियर लीग सीजन 03 के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों की निर्णय लेने की क्षमता को परखा गया
इंदौर : इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन (IMA) ने मैनेजमेंट प्रीमियर लीग (MPL) सीज़न 3 के […]
February 19, 2022 उमेश शर्मा के तीखे तेवरों ने दिए संकेत, बीजेपी में खदबदा रहा है असंतोष का लावा
इंदौर : ऊपर से देखने में सत्तारूढ़ बीजेपी में सबकुछ ठीक नजर आ रहा है पर अंदर ही अंदर […]
August 17, 2022 इंदौर में रहकर अन्य शहरों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश धराएं
इंदौर : इन्दौर में रहकर दूसरे शहरों में चोरी करने वाले 02 शातिर चोर, क्राइम ब्रांच […]
August 11, 2022 13 अगस्त को लोक अदालत में आपसी राजीनामे से होगा प्रकरणों का निराकरण
प्रकरणों के निराकरण के लिये 58 खंडपीठों का गठन।
इंदौर : जिले में लंबित न्यायालयीन […]
December 19, 2021 64वे गीता जयंती महोत्सव का समापन, गीता भवन अस्पताल के लिए 7 करोड़ देनेवाले गर्ग बन्धुओं का किया गया सम्मान
इंदौर : गीता कुरुक्षेत्र के मैदान में खड़े अर्जुन की तरह हम सबको भी दिव्य दृष्टि प्रदान […]