नई दिल्ली : कोरोना काल के दौरान सीनियर सिटीजन को रेल किराए में मिलने वाली छूट खत्म कर दी गई थी, अब रेल मंत्रालय ने इसे पुनः बहाल करने से साफ इंकार कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बयान देते हुए कहा कि बुजुर्गों और खिलाड़ियों को रेल किराये में अब छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, “अभी भी किराये की लागत का 50% खर्च सरकार उठाती है। बुजुर्गों को मिलने वाली रियायत से वर्ष 2018- 19 में 1636 करोड़ और वर्ष 2019-20 में 1667 करोड़ रु का भार रेलवे को उठाना पड़ा। रेलवे अब इस भार को आगे ढोने के मूड में नहीं है।
प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों के साथ किया छलावा।
रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों के साथ भी छलावा किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले एक मुसाफिर ने चलती ट्रेन में 20 रुपये की चाय ली थी लेकिन उसे 70 रुपये चुकाने पड़े थे. इस पर रेलवे ने दलील दी थी कि मुसाफिर ने पहले से खाना बुक नहीं कराया था, इसलिए पहले ही आर्डर पर उससे 50 रुपये सर्विस चार्ज के तौर पर लिए गए। हालांकि बवाल मचने के बाद
रेलवे ने उन सभी खाद्य और पेय पदार्थों पर ‘ऑन-बोर्ड’ सेवा शुल्क हटा दिया जिनके लिये प्रीमियम ट्रेनों में पहले से ऑर्डर नहीं दिया जाता. हालांकि इसके बदले उसने नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात्रिभोज की कीमतों में 50 रुपये का शुल्क बढ़ाकर हिसाब बराबर कर लिया।
Related Posts
July 22, 2023 बीजेपी कार्यालयों को आम लोग अपना समझे इस बात का प्रयास करें : नड्डा
बीजेपी प्रदेश कार्यालय संचालन समितियों के सदस्यों की बैठक नई दिल्ली में आहूत।
इंदौर […]
June 15, 2021 निगम में उपायुक्त कैलाश जोशी की प्रतिनियुक्ति समाप्त, मूल वन विभाग में वापस भेजा गया
इंदौर : नगर निगम के उपायुक्त उद्यान विभाग कैलाश जोशी की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए […]
October 25, 2023 विधानसभा 5 के रहवासियों को समस्याओं से मुक्ति दिलाना ही मेरा लक्ष्य : सत्तू पटेल
वार्ड क्रमांक 38 की सड़कों के निर्माण के लिए बनेगी अलग से योजना।
इंदौर : विधानसभा […]
June 4, 2022 सांसद लालवानी ने गिनाई मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियां
इंदौर : केंद्र की मोदी सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर स्थानीय बीजेपी कार्यालय में आयोजित […]
June 5, 2021 रक्षा शक्ति समूह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपें पौधे, जरूरतमंदों को वितरित की राशन किट
इंदौर : इंदौर में पुलिस अधिकारियों की पत्नियों का एक क्लब है। इसी के तहत जरूरतमंद लोगों […]
November 5, 2020 देवी- देवताओं के चित्र वाले पटाखे बनाने और बेचने वालों पर हो कार्रवाई- बेग
इंदौर : सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग ने दिवाली के पावन पर्व पर शहर में बिकने वाले […]
July 19, 2020 आज रहेगा टोटल लॉक डाउन, केवल अत्यावश्यक सेवाओं को मिलेगी छूट इंदौर : जिले में 12 जुलाई से आने वाले प्रत्येक रविवार को लॉक डाउन के निर्देश जारी किए […]